Move to Jagran APP

मानव कल्याण के लिए अस्थियों का दान कर महर्षि दधीचि ने किया था महान त्याग : बिश्नाई

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को बरवाला में महर्षि दधिची परमार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महर्षि दधिची जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 07:19 PM (IST)
मानव कल्याण के लिए अस्थियों का दान कर महर्षि दधीचि ने किया था महान त्याग : बिश्नाई

संवाद सहयोगी, बरवाला : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को बरवाला में महर्षि दधिची परमार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महर्षि दधिची जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैसे तो भारतीय इतिहास में कई दानी हुए। कितु मानव कल्याण के लिए अपनी अस्थियों का दान करने वाले मात्र महर्षि दधीचि ही थे। देवताओं के मुख से यह जानकर की मात्र दधीचि की अस्थियों से निर्मित वज्र से ही असुरों का संहार किया जा सकता है। महर्षि दधीचि ने अपना शरीर त्याग कर अस्थियों का दान कर दिया था। निश्चित रूप से अपने आप में यह बहुत ही महान व त्यागपूर्ण कार्य है।

loksabha election banner

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जिस प्रकार से विश्व में जब कहीं भी जीव एवं पर्यावरण रक्षा की बात आती है तो सबसे पहले गुरू जम्भेश्वर भगवान को याद किया जाता है। जिन्होंने 500 वर्ष पहले ही मानव समाज को पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चेताया था और जीवों की रक्षा करना मानव समाज का परम धर्म बताया था। उसी प्रकार विश्व कल्याण के लिये आत्म-त्याग करने वालों में महर्षि दधीचि का नाम बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह महर्षि दधिची परमार्थ ट्रस्ट को बधाई देते हैं कि इतने महान ऋषि के नाम को आगे बढ़ाकर उनके दिखाए आदर्शों का समाज में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जो कि बहुत ही पुण्य का कार्य है। डा. हर्षमोहन भारद्वाज ने समाजसेवा से जुड़कर को जो कार्य किए हैं वह काबिलेतारीफ है और युवाओं के लिए एक तरह से प्रेरणा है।

इस दौरान महम के विधायक बलराज कुंडू, डा. हर्षमोहन भारद्वाज, रणधीर सिंह पनिहार, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, नरसिंह सेलवाल, श्योहिम सिंह नैन, बलदेव खोखर, सौरभ मितल, सतीश मितल, अनिल गुराना, जयनारायण राजलीवाला, सुरेश गर्ग, सुरेश बंसल, दलबीर किरमारा, दयानंद शर्मा, सुरेश किरोड़ी, अजय जांगड़ा, नरेश जांगड़ा, रमन महता, दलबीर बयानाखेड़ा, सुनील कुंडू सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस में आस्था जताई

इस दौरान कुलदीप बिश्नोई की उपस्थिति में डा.नरेश गोरखपुरिया जेजेपी छोड़कर, रवि सरदाना भाजपा, रामचन्द्र उर्फ चिट्कू, गिरधारी हंस, सुरेन्द्र नोथा, फौजी बोडिया, प्रवीण बोरडा, जेकी नलवा, राधेश्याम हंस, हरिचंद गलगट, रोशन गलगट ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होकर कुलदीप बिश्नोई की नीतियों में आस्था जताई। कुलदीप बिश्नोई ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी में भरपूर मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.