Move to Jagran APP

Live Hisar Coronavirus Update: हिसार में 24 एक्टिव कोरोना केस, सेक्टर 13, मॉडल टाउन, डाबड़ा में तीन और पॉजिटिव मिले

हिसार के सेक्टर 13 मॉडल टाउन डाबड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। साथ ही साथ वाले इलाकों को बफर जोन बनाने की तैयारी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:19 AM (IST)
Live Hisar Coronavirus Update: हिसार में 24 एक्टिव कोरोना केस, सेक्टर 13, मॉडल टाउन, डाबड़ा में तीन और पॉजिटिव मिले
Live Hisar Coronavirus Update: हिसार में 24 एक्टिव कोरोना केस, सेक्टर 13, मॉडल टाउन, डाबड़ा में तीन और पॉजिटिव मिले

हिसार, जेएनएन। हिसार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को तीन नए मरीज जिले में मिले हैं। इसमें एक पॉजिटिव केस सेक्टर 13, मॉडल टाउन और एक डाबड़ा गांव का है। तीनों जगह पर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। साथ लगते इलाकों को बफर जोन में बनाए जाएंगे। इन तीन नए पॉजिटिव केस के अलावा बडाला की महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिसार में अब 24 कोरोना एक्टिव केस हो गए हैं।

loksabha election banner

गुरुवार की इनकी संख्‍या 25 हो गई थी। मगर शुक्रवार को लगातार दो कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सातरोड की महिला को घर भेज दिया। ऐसे में अब एक केस कम होने से एक्टिव केसों की संख्‍या 24 रह गई है। यह संख्‍या ज्‍यादा है और इसे बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन प्रयास में जुटा है। मगर फिर भी संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही है।

कोरोना महामारी को कंट्रोल करने के लिए बाहर से आ रहे लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन सैंपल को जांच करने के साथ ही आने वाले व्यक्ति को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो पॉजिटिव केस मुंबई-दिल्ली से आए थे। उसके अलावा एक पॉजिटिव मरीज जींद के पॉजिटिव मृतक मरीज के संपर्क में आया था। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन से वह एडमिट था और उसे उल्टी और बलगम की शिकायत थी। हृदय गति रूकने को मौत का कारण माना जा रहा है। व्यक्ति के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। 

डाबड़ा निवासी पॉजिटिव केस 21 साल का युवक है। यह युवक जींद निवासी पॉजिटिव मृतक व्यक्ति के संपर्क में आने पॉजिटिव हुआ है। यह युवक सर्वोदय अस्पताल में पिछले एक साल से काम कर रहा था। इसके अलावा अस्पताल में दो पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में भी यह युवक आया।

मुंबई से लौटा था सेक्टर 13 निवासी युवक

सेक्टर 13 में रहने वाले युवक बुधवार को ही मुंबई से हिसार लौटा था। हवाई जहाज के जरिए वह दिल्ली तक पहुंचा और उसके बाद कार से हिसार आया। यहां आकर उसने सिविल अस्पताल में अपना सैंपल करवाया था जो पॉजिटिव मिला। प्रशासन की तरफ से उस युवक को क्वारंटाइन करने के साथ सेक्टर 13 के एरिया को कंटेनमेंट और बफर जोन बनाया जाएगा।

दिल्ली से करीब दो माह बाद लौटा व्यक्ति पॉजिटिव

मॉडल टाउन निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली के करोलबाग में 22 मार्च को गया था। उसी दौरान लॉकडाउन होने के कारण वह अपने रिश्तेदार के यहां फंस गया था। वह लॉकडाउन खुलने के बाद अब 24 मई को हिसार पत्नी के साथ वापस आया। सिविल अस्पताल में आते ही उसकी तरफ से सैंपल दिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

आरोग्य सेतु एप से दो युवकों लिए सैंपल

सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों को जांच के लिए ले जाया गया। आरोग्य सेतु एप पर उनके संपर्क में आने का शो होने पर उनको स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल के लिए ले गया। मंडी में दोनों युवकों को अलग से बैठा दिया गया। अभी विभाग के अधिकारियों ने उनको अपनी निगरानी में रखा है। 

जिले में तीन पॉजिटिव केस मिले है। उन क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाने की तैयारी की जा रही है।

- डा. योगेश शर्मा, सीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.