Hisar Coronavirus Update: हिसार में कोरोना से दूसरी मौत, 125 केस में 64 हुए ठीक, 58 एक्टिव
हिसार में अब तक 125 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 64 ठीक हो चुके हैं तो 58 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को 11 केस मिले हैं।
हिसार, जेएनएन। हिसार में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब तो जिले में कोरोना से दूसरी मौत हो गई है। हांसी के न्यू सुभाष नगर में कोरोना पॉजिटिव मिले वृद्ध व्यक्ति की शनिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव का गुरुग्राम में ही अंतिम संस्कार किया गया। वहीं जिले में शनिवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें गुरुग्राम से बरवाला में आए एक ही फैमिली के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
मंडी आदमपुर में मुंबई व दिल्ली से लौटे दो युवक, पाबड़ा में तेलंगाना से लौटा युवक, शहर के मॉडल टाउन निवासी युवक, गांव खैरी में दिल्ली से लौटा युवक व हांसी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना पॉजिटिव लोगों को जाट धर्मशाला के कोविड केयर सेंटर में दाखिल करवाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है, जिन्हें क्वारंटाइन करके उनके सैंपल करवाए जाएंगे। हिसार में अब तक 125 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 64 ठीक हो चुके हैं तो 58 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
जानिए... जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव लोगों की हिस्ट्री
केस -1,2,3 - गुरुग्राम निवासी एक ही फैमिली के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 50 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी का मायका बरवाला में वार्ड नंबर 17 में है। बरवाला आने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया तो फैमिली से पति, पत्नी, बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केस 4 - जिले के पाबड़ा गांव में तेलंगाना से लौटा 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हिसार आने पर युवक ने सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था, 13 जून को रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला।
केस 5 - मंडी आदमपुर में मुंबई से फैमिली समेत लौटा 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह लोग 29 मई को हिसार आए थे। उस समय इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। क्वारंटाइन का समय पूरा होने पर सैंपल लिए गए तो फैमिली से एक युवक पॉजिटिव निकला। यह फैमिली 20 सालों से मुंबई में चप्पल बनाने के काम से जुड़ी है।
केस - 6 - मंडी आदमपुर में दिल्ली के रोहिणी से 8 जून को लौटा 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। पिछले छ महीने से दिल्ली में मामा के घर पर रह रहा था। यहां लौटा तो सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
केस - 7 - शहर के मॉडल टाउन निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सिविल अस्पताल में इस युवक ने सैंपल करवाया था। जिसके बाद शनिवार को रिपोर्ट आई तो युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
केस - 8 जिले के खैरी गांव में दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह दिल्ली से लौटा तो सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था, जिसके बाद शनिवार को रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव निकला।
केस - 9 गुरुग्राम से हांसी की जगदीश कालोनी में लौटे एक युवक का कोरोना सैंपल पॉजिटिव मिला है। लक्षण कम होने के कारण युवक को घर में ही होम आइसोलेशन में रखा है। गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बीते मंगलवार को अपने घर पहुंचा था। रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
केस -10 वहीं जिले के नंगथला गांव में भी महाराष्ट्र से लौटा आठ साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर क्वारंटाइन किया है।
हांसी के वृद्ध का गुरुग्राम में चल रहा था उपचार
हांसी के न्यू सुभाष नगर निवासी करीब 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को हार्ट में दिक्कत होने पर उसे हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो दिनों तक इस अस्पताल में इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। जिस पर उसके परिजन उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। बताया जाता है कि गुरुग्राम में कोविड की जांच किए जाने पर यह वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने हांसी के निजी अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ के चार कर्मचारियों को भी 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया था। कोरोना पॉजिटिव वृद्ध व्यक्ति चार दिनों से गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था और शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इससे पहले कोरोना पॉजिटिव मिले गांधी कालोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
-----जिले में कोरेाना के 10 मामले मिले हैं। इन लोगों को कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। इनके संपर्को का पता लगाकर उनके सैंपल करवाए जाएंगे। जिले में सैंपङ्क्षलग बढ़ाई जाएगी।
डा. योगेश शर्मा, सीएमओ, हिसार।