Move to Jagran APP

हरियाणा से सीखा धैर्य से काम करो तो बहुत कुछ मिलेगा : भट्ट

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरा साथ दिया। पिछले दस साल में हरियाणा में बहुत कुछ सीखा। अभी भी प्रदेश में हमें सबसे अच्छा करना बाकी है। सिरसा और मेवात ऐसे जिले हैं जहां हमें कमल खिलाना है। यह बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ट ने कही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 05:58 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 05:58 AM (IST)
हरियाणा से सीखा धैर्य से काम करो तो बहुत कुछ मिलेगा : भट्ट
हरियाणा से सीखा धैर्य से काम करो तो बहुत कुछ मिलेगा : भट्ट

जागरण संवाददाता, हिसार : मैंने हरियाणा में आकर सीखा कि धैर्य से काम करने पर बहुत कुछ मिलता है। जब मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई तो मुझे संदेह था कि मैं यहां की राजनीति में क्या कुछ कर पाउंगा, लेकिन यहां आकर लोगों का सहयोग मिला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरा साथ दिया। पिछले दस साल में हरियाणा में बहुत कुछ सीखा। अभी भी प्रदेश में हमें सबसे अच्छा करना बाकी है। सिरसा और मेवात ऐसे जिले हैं, जहां हमें कमल खिलाना है। यह बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ट ने कही।

loksabha election banner

सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में भाजपा संगठन महामंत्री ने हरियाणा में 10 वर्ष के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। मौका था उनकी विदाई और सम्मान समारोह का। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने की। मंच संचालन आशा खेदड़ ने किया।

उन्होंने संगठन महामंत्री की कार्यप्रणाली के बारे में कार्यकर्ताओं को कहा कि संगठन के महामंत्री का कार्य कार्यकर्ताओं के गुण व दोष के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसकी कमियों को दूर करना है।

भाजपा को मुकाम पर पहुंचाने में संठगन महामंत्री की भूमिका : बराला

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पब्लिक एंटरप्राइजिज ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि सुरेश भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन व पार्टी को बेहद मजबूत किया, इसी का परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनाकर सेवा का अवसर प्रदान किया। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है, उसे वहां तक लाने में सुरेश भट्ट का अहम योगदान रहा है।

कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर उनसे सर्वश्रेष्ठ लेना उनकी खूबी : गंगवा

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर उनसे सर्वश्रेष्ठ लेना संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की सबसे बड़ी खूबी रही। यही कारण है कि आज भाजपा का संगठन पूरी दुनिया में सबसे अधिक मजबूत माना जाता है। हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों को जीतने के पीछे संगठन के कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है और उन्हें तरासने में सुरेश भट्ट का बड़ा योगदान है। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने अनुभवों को साझा किया।

प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव लाए सुरेश भट्ट : गुप्ता

समारोह का मंच संचालन कर रहे हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में मंडल प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति पालक, पन्ना प्रमुख जैसे संगठनात्मक बदलाव संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसके चलते पार्टी सत्तासीन हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के कारण ही पार्टी ने प्रदेश की सत्ता के साथ-साथ जिला परिषदों, नगर निगम चुनाव तथा ग्राम पंचायतों जैसे चुनावों में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल की।

इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक लक्ष्मण, श्रीनिवास गोयल, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा नेता सोनाली फौगाट, आशा खेदड़, दूड़ाराम सहित भाजपा नेता व पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.