Move to Jagran APP

देर रात सर्च अभियान चलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से खोजा मुंबई से आया कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता हिसार कोरोना पॉजिटिव केसों की सूची प्राप्त होने के बाद रविवार शाम क

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 05:00 AM (IST)
देर रात सर्च अभियान चलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से खोजा मुंबई से आया कोरोना पॉजिटिव
देर रात सर्च अभियान चलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से खोजा मुंबई से आया कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, हिसार: कोरोना पॉजिटिव केसों की सूची प्राप्त होने के बाद रविवार शाम को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी उस समय परेशान हो गए, जब मुंबई से आया 28 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक का फोन नम्बर गलत निकला और पता भी ठीक नहीं था। इस बात को चुनौती मानकर स्वास्थ्य विभाग के जीव वैज्ञानिक डा. रमेश पूनिया, एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद और आशीष कुमार की टीम ने नाइट डोमिनेशन के तहत अभियान चलाया और शहर के कई हिस्सों में जाकर छानबीन की। रात के 12 बजे तक उक्त व्यक्ति का कोई सुराग नहीं होने पर टीम सदस्य आशीष कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से छानबीन की तो उक्त युवक पता मिला।

loksabha election banner

उसी वक्त डा. रमेश पूनिया के नेतृत्व में टीम ने इस युवक के 12 क्वार्टर रोड स्थित हरी नगर के पते पर जाकर पूरी जानकारी जुटाई और उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने माता-पिता, पत्नी और भाई सहित मुंबई से 23 जून को हिसार लौटा था और 26 जून को कोविड सैम्पलिग करवाई थी।

इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिनभर अभियान चलाकर इंदिरा कालोनी निवासी कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय महिला को 6 घंटे सर्च अभियान चलाकर खोजा था। इसके अलावा टीम ने सेक्टर-13 एरिया के एक परिवार के घर से कंटेनमेंट अवधि समाप्त होने से होम आइसोलेशन और होम क्वारंटाइन का पोस्टर उतरवाया। टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव केसों के घर जाकर होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नए कोरोना संक्रमित मरीजों सेक्टर 14, राजीव नगर, क्रान्ति नगर और हरी नगर में होम क्वारंटाइन के पोस्टर चस्पा किए और संपर्क में आए लोगों की जानकारी प्राप्त कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.