Move to Jagran APP

लॉकडाउन के बाद धान रोपाई का संकट, नहीं मिल रहे मजदूर, प्रति एकड़ देने पड़ रहे 4 हजार

कोरोना की दूसरी लहर ने किसानों के सामने धान रोपाई का संकट खड़ा कर दिया है। लॉकडाउन की आहट से यूपी-बिहार के मजदूर घरों को लौट गए थे। किसानों को रोपाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे। प्रति एकड़ 4 हजार रुपये मजदूर मांग रहे हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 12:12 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 12:12 PM (IST)
ट्रेनें न चलने से बिहार, यूपी व मध्यप्रदेश से मजदूर नहीं आ रहे हैं। लोकल मजदूर धान रोपाई करते नहीं।

फतेहाबाद, जेएनएन। कोरोना संकट बेशक कम हो गया है। लेकिन दूसरे राज्यों से आने वाले मजूदरों की संख्या अब भी कम है। लॉकडाउन को लगे हुए 44 दिन बीत गए हैं। ऐसे में जो मजदूर जिले में रह रहे थे वो अपने राज्य में चले गए थे।

loksabha election banner

गेहूं की कटाई तक किसानों पर लॉकडाउन का असर नहीं था। मई महीने में तमाम बाजार बंद थे। लेकिन जमींदारों ने अपनी फसल काट कर मंडी में बेच दी। अब जमींदारों को भी महसूस होने लगा है कि कोरोना काल में संकट उनके सामने भी आया है। दरअसल, किसानों ने अब धान की रोपाई करनी है और धान की रोपाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे। पिछले कई सालों से किसानों ने खुद को यूपी व बिहार के मजदूरों पर निर्भर कर लिया है। इस बार यूपी-बिहार के मजदूर आ नहीं पाए। अब किसानों के सामने संकट यही है कि वे धान की रोपाई कैसे करें।

लोकल मजदूरों में नहीं इतनी क्षमता

लोकल मजदूरों में अब इतनी क्षमता रही नहीं कि वे धान की रोपाई कर सकें। इसकी वजह ये है कि धान की रोपाई में आमदन कम है और मेहनत बहुत ज्यादा है। मनरेगा में काम मिलने के बाद किसानों को यह काम बेहद कठिन लगने लगा है। क्योंकि मनरेगा में काम कम पर मजदूरी संतोषजनक मिल जाती है।  

लॉकडाउन की आहट से चले गए थे मजदूर 

1 मई को लाकडाउन लग गया था। उससे पहले दूसरे राज्यों से आए मजदूरों ने जाना शुरू कर दिया था। उन्हें पता था कि पिछले साल की तरह इस बार भी मुश्किलें होगी। फतेहाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजदूर यूपी व बिहार से ही आते हैं। लाकडाउन के दौरान खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए करीब 10 हजार मजदूर यहां से चले गए। अब उनकी कमी सता रही है। यूपी व बिहार के मजदूरों को धान रोपाई में माहिर माना जाता है। वे बहुत कम समय में बहुत बड़े रकबे में धान लगा देते हैं। उनके जितनी क्षमता यहां के मजदूरों में नहीं है। इन मजदूरों का रेट भी कम होता है। अब ये मजदूर आना तो चाहते है लेकिन ट्रेन आदि न चलने के कारण परेशानी हो रही है। कुछ मजदूर अपने निजी वाहनों से आ रहे है लेकिन उन्हें परेशानी हो रही है।  

किसान एडवांड देकर बुकिंग कर रहे 

अब लोकल मजदूरों को पता है कि किसानों के पास कोई विकल्प नहीं बचा। दूसरे राज्यों के मजदूरों की वापसी के बाद लोकल मजदूरों के भाव बढ़ गए हैं। गत वर्ष धान रोपाई का भाव 2500 रुपये प्रति एकड़ था। इस बार लोकल मजदूरों ने 4000 रुपये तक मांगने शुरू कर दिए हैं। धान का रकबा रतिया, टोहाना व जाखल है। ऐसे में यहां के किसान बड़ी संख्या में धान की रोपाई करते है। जिला प्रशासन ने धान की सीधी बिजाई के लिए प्रयास तो किया लेकिन इतना नहीं सभी किसान इस विधि को अपनाए। किसानों ने अब जाखल व टोहाना रेलवे स्टेशन पर जमावड़ा जमा लिया है। ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों को किसान अपने साथ लेकर जा रहे है। 

यह कहना है किसानों का

रतिया निवासी रामचंद्र, लखविंद्र सिंह व सुरजीत सिंह ने बताया कि हर साल धान की रोपाई करते है। मजदूर मिल जाते है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पिछली बार लाकडाउन पहले लग गया था। लेकिन इस बार लाकडाउन चल रहा है। ऐसे में मजदूर नहीं आ रहे है। लोकन मजदूर कम है। ऐसे में धान की रोपाई प्रभावित होने के साथ ही समय पर नहीं हो सकेगी। वो अधिकर रुपये देने को भी तैयार है। 

मशीन की मदद से सीधी बिजाई करें किसान

उपकृषि निदेशक फतेहाबाद डॉ. राजेश सिहाग ने कहा कि किसान धान की सीधी बिजाई करे। इसके लिए मशीन भी है। अगर किसान ऐसा करेंगे तो धान की अच्छी फसल होगी और मजदूरों की जरूरत तक नहीं पड़ेगी। वहीं पानी की जरूरत भी कम होगी। धान की बिजाई करने के 20 दिन बाद पहले पानी की जरूरत पड़ती है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.