विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Drishti IAS कोचिंग सेंटर के संचालक Vikas Divyakirti? हरियाणा से भी जुड़ा है कनेक्शन

Published: Wed, 31 Jul 2024 05:16 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन यूपीएससी छात्रों की ...और पढ़ें

दृष्टि कोचिंग सेंटर के संचालक विकास दिव्यकीर्ति का हरियाणा कनेक्शन।
दृष्टि कोचिंग सेंटर के संचालक विकास दिव्यकीर्ति का हरियाणा कनेक्शन।

HighLights

  1. राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट हादसे के बाद चर्चाओं में आए विकास दिव्यकीर्ति
  2. पहली बार में ही क्लियर किया यूपीएससी का एग्जाम
  3. हरियाणा के भिवानी में जन्में हैं विकास दिव्यकीर्ति

दीपक सक्सेना, भिवानी। (Vikas Divyakirti Biography) दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में बेसमेंट में पानी घुसने से यूपीएससी के तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई की। जिसमें दृष्टि आईएएस का बेसमेंट भी सील कर दिया है। इसके बाद संचालक विकास दिव्यकीर्ति चर्चाओं में आए। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं विकास दिव्यकीर्ति और कैसे वो हरियाणा से जुड़े हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी घुस जाने के बाद इस हादसे में तीन यूपीएससी छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने सभी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में चलाई जा रही क्लास को लेकर कार्रवाई की और उन्हें सील कर दिया। इसी मामले में प्रख्यात कोचिंग संस्थान दृष्टि IAS के मालिक डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। UPSC के तीन छात्रों की मौत के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

दृष्टि आईएएस के संचालक विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि वो प्रशासन द्वारा बेसमेंट में चलाई जा रही कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई से पूरी तरह सहमत हैं। एक दिन पहले कानूनी उल्लंघन के कारण सरकार ने दृष्टि IAS संस्थान का बेसमेंट सील कर दिया था। इस पर डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से सहमत हूं।

कौन हैं विकास दिव्यकीर्ति?

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति (Dr Vikas Divyakirti) इस समय छात्रों के अच्छे मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म 26 दिसंबर 1973 को हरियाणा के भिवानी शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी की। वहीं, स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद उन्होंने दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज से वाणिज्य ऑनर्स में स्नातक पूरा किया। इसके बाद उनका रुझान बदल गया और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए पूरा किया। साथ ही हिंदी साहित्य में MA, M.phill और PhD कंप्लीट की।

पहली बार में ही क्लियर की UPSC परीक्षा

विकास दिव्यकीर्ति पढ़ने में काफी तेज रहे। उन्होंने मास्टर्स कंप्लीट करने के दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में पढ़ाना शुरू किया। इसके बाद साल 1996 में उन्होंने पहली बार में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद उन्हें गृह मंत्रालय में नियुक्ति मिली। लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने इस नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पढ़ाना जारी रखा और साल 1999 में दिल्ली के मुखर्जी नगर में उन्होंने दृष्टि आईएएस (Drishti IAS Coaching) कोचिंग सेंटर की स्थापना की।

ये भी पढ़ें: पहले Vikas Divyakirti के Drishti IAS पर लगी सील, अब Khan Sir के कोचिंग सेंटर पर लटका मिला ताला; पटना में हलचल

12वीं फेल फिल्म में भी आ चुके नजर

यूपीएससी (UPSC) में हिंदी मीडियम से तैयारी करने वाले छात्रों के बीच विकास दिव्यकीर्ति काफी पॉपुलर हैं। उन्हें अभी हाल ही में रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल (12th Fail) फिल्म में भी देखा गया। इस फिल्म में वो अपनी स्वयं की भूमिका निभाते नजर आए। विकास दिव्यकीर्ति की शादी तरूणा वर्मा से हुई है और उनका एक बेटा भी है।

पहले भी कई बार रहे चुके विवादों में

यूपीएससी छात्रों के मेंटॉर्स के रूप में पॉपुलर विकास दिव्यकीर्ति को साल 2022 में रामायण पर टिप्पणी करने के मामले में भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उन्होंने एक संस्कृत के लेख का उल्लेख करते हुए विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उस समय उनकी कोचिंग सेंटर को बंद करने की मांग उठने लगी थी। वहीं, अब दिल्ली के राजिंदर नगर में बेसमेंट में कोचिंग चलाने के मामले में उनके सेंटर के बेसमेंट को सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Vikas Divyakirti Interview: ‘अब हम कभी बेसमेंट में काम नहीं करेंगे', विकास दिव्यकीर्ति ने मांगी माफी; जारी किया बयान