Move to Jagran APP

खेलो इंडिया से पहले होगा खेलो हरियाणा, 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

खेलो इंडिया कोरोना महामारी के चलते स्थगित हो गया था। अब 2022 में होगा। हरियाणा को मेजबानी मिली है। हरियाणा में खेल महाकुंभ भी नहीं हो पाया था। इसलिए खेलो हरियाणा होगा। चार शहरों में गेम्स होंगे। 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी खेलेंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 03:25 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 03:25 PM (IST)
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेलो हरियाणा गेम्स कराने की योजना है।

ओपी वशिष्ठ, रोहतक। खेलो इंडिया की मेजबानी इस बार हरियाणा को मिली है। इसी साल खेलो इंडिया होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा। अब 2022 में खेलो इंडिया का आयोजन होगा। राज्य सरकार ने खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हरियाणा करवाने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर योजना है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इससे खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी, जिनको चिन्हित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार का पेरिस ओलंपिक तक प्रदेश के विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ी तैयार करने का है।

हरियाणा को 2021 खेलो इंडिया की मेजबानी मिली थी। राज्य सरकार ने नवंबर माह में आयोजन की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना जताई जाने लगी। महामारी के बचाव को लेकर गत माह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बैठक में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को स्थगित करने का निर्णय लिया। अब फरवरी 2022 में खेलो इडिया यूथ गेम्स संभावित है।

कोरोना के चलते नहीं हो पाया था खेल महाकुंभ

प्रदेश में हर साल मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल महाकुंभ भी कोरोना महामारी के चलते इस बार नहीं हुए। इसी बीच टोक्यो ओलिंपिक भी आ गए, जिसमें प्रदेश के 31 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कोरोना के केस भी अब नहीं के बराबर है, इसलिए खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खेल हरियाणा यूथ गेम्स कराने की तैयारी कर रही है। यह खेलो इंडिया की तर्ज पर होगा। प्रदेश के तीन से चार शहरों में खेलो हरियाणा के इवेट होंगे।

खेलो इंडिया में होगा इसका फायदा

खेलो इंडिया में पूरे भारत से राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। देश के अलावा विदेशों से भी टीमों को आमंत्रित किया गया है। कई अन्य देशों के खिलाड़ी भी खेलो इंडिया में अपना दमखम दिखाने के लिए आ रहे हैं। इससे युवाओं में खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। दूसरा सबसे बड़ा फायदा खेलो इंडिया के लिए प्रदेश के बेहतर खिलाड़ियों का चयन करने में आसानी होगी। खेलो हरियाणा में भी 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

खेल मंत्री से मिल चुकी हरी झंडी

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक आइपीएस पंकज नैन ने कहा कि खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलाे हरियाणा यूथ गेम्स करवाने की योजना है। इसको लेकर खेल मंत्री की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। अब इसकी तैयारियां की जा रही है। खेल दिवस पर आयोजन करवाने की संभावना है। अभी तारीख औ शहर फाइनल करने शेष है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.