Move to Jagran APP

22 जिलों की बैठक में एलान- राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया तो हजारों की संख्या में अयोध्या पहुंचेंगे रामभक्त

यह घोषणा रविवार को सुशीला भवन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय ने हरियाणा प्रांत की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 07:36 PM (IST)
22 जिलों की बैठक में एलान- राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया तो हजारों की संख्या में अयोध्या पहुंचेंगे रामभक्त
22 जिलों की बैठक में एलान- राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया तो हजारों की संख्या में अयोध्या पहुंचेंगे रामभक्त

जेएनएन, हिसार : सरकार अक्टूबर से पहले श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाए अथवा मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे, नहीं तो हजारों की संख्या में रामभक्त लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। यह घोषणा रविवार को सुशीला भवन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय ने हरियाणा प्रांत की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस देश के भौतिक विकास को विकास नहीं कहा जा सकता। इस देश को आध्यात्मिक मार्ग द्वारा ही परम वैभव पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू समाज को भ्रमित कर रही है। न्यायालय की आड़ में मुस्लिम तुष्टीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का मामला कोर्ट में चल रहा है। इससे पूर्व अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष स्वामी देवेन्द्रा नन्द गिरि, स्वामी, स्वामी परमानन्द, स्वामी सोम प्रकाश,अचार्य स्वामी आजाद ¨सह, महंत सागर नाथ, एएचपी के क्षेत्रीय मंत्री दीपक गोयल, इंडिया हैल्थ लाइन के केन्द्रीय अध्यक्ष डा. पंकज तुली,शिवकुमार ,प्रांत के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, अनिल गोयल,वैभव गर्ग, मुनीष भारद्वाज, कपिल वत्स ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य संतोष शास्त्री, आचार्य सुरेश मिश्रा, रामकिशो शुक्ल सहित सात अर्चको ने शंखनाद किया।

महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रा नन्द गिरि ने कहा कि डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। यह एक ऐसा संगठन है जो राजनीति की नही हिन्दू हितों की बात करता है। उन्होंने कहा कि ऐसा संगठन समय की मांग थी जो उन्होंने पूरा किया है। हरियाणा गोरक्षा दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष आजाद ¨सह ने सरकार पर आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार गोकशी करने वालों को आठ लाख और गोरक्षा करने वालों पर मुकदमें दर्ज कर रही है। इस अवसर पर एएचपी के क्षेत्रीय महामंत्री दीपक गोयल ने परिषद की स्थापना के संदर्भ में जानकारी दी। प्रांतीय महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आने वाले तीसरे सोमवार 12 अगस्त को प्रत्येक शिवालय में काशी विश्वनाथ मंदिर की पूर्ण मुक्ति का संकल्प लिया जाएगा। एक अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक जिला केन्द्र पर अखंड भारत दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर 10 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।

समिति के प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों के 357 प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले चार मास में समितियों के गठन का लक्ष्य दिया गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज ने कहा कि हा गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल की समिति गठित की जाएगी ताकि कोई विधर्मी हरियाणा में गोकशी न कर सके। इस अवसर पर विहिप के पूर्व प्रांत मंत्री व वर्तमान में विहिप में गोरक्षा विभाग के सह क्षेत्रीय संयोजक प्रद्युमन ने विहिप छोड़ने की घोषणा की। देवेश उपाध्याय ने उन्हें परिषद का अखिल भारतीय मंत्री के रूप में घोषणा की। इसके अंतर्गत हेमंत शर्मा नारनौल प्रांत उपाध्यक्ष, आरडी बिश्रोई सिरसा, प्रांत उपाध्यक्ष, वैभव गर्ग यमुनानगर, प्रांत महामंत्री, विजय शर्मा हिसार, प्रांत संगठन मंत्री, सुरेश वत्स सिरसा को बनाया गया है। किसको कौन सा पद मिला

प्रांत कोषाध्यक्ष- अनिल गोयल, हिसार

प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, मुनीष भारद्वाज पलवल

प्रांत महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, कपिल वत्स हिसार

प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद- कुसुम लता गुरुग्राम

प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर परिषद , राजकुमार जून बहादुरगढ़

प्रांत पालक अधिकारी मातृशक्ति, ओजस्विनी सुनीता शर्मा हिसार

प्रांत प्रमुख आइटी सैल, राजेश तायल अम्बाला

राष्ट्रीय छात्र परिषद -प्रांत मंत्री, सुखबीर श्योराण, सोरखी के रूप में की

प्रांत के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने की विभाग कार्यकर्ताओं की घोषणा

अम्बाला विभाग के विभाग अध्यक्ष ओम प्रकाश दाहर, विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय

बजरंगदल मनोज राणा पंचकूला, विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद बबीता तलवार पंचकूला, रोहतक विभाग अध्यक्ष अशोक राठी एडवोकेट बहादुरगढ़, महामंत्री राजेश कुमार महम, महामंत्री संगठन जगबीर ¨सह उचाना के चुना गया। हिसार विभाग

विभाग अध्यक्ष- सुभाष जैन एडवोकेट

विभाग मंत्री- सतीश सिरसा

विभाग संगठनमंत्री- विजय पाल हांसी ,

राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग अध्यक्ष प्रवीण अत्री भिवानी विभाग ,

विभाग अध्यक्ष कंवर सूरज पाल ¨सह भिवानी,

विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल- पवन कुमार रेवाड़ी फरीदाबाद विभाग

विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल पवन बंसल फरीदाबाद के रूप में घोषणा की। इन्हें ये पद मिले

जिला हिसार संरक्षक अनिल धवन

जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता एचएयू

जिला उपाध्यक्ष रमेश सैनी,

जिला उपाध्यक्ष सुनीता रहेजा

जिला मंत्री दलीप वाजपेयी

संयुक्त मंत्री - सुशील बधवा

कोषाध्यक्ष- संजीव गोयल

सत्संग प्रमुख - लाकेशानन्द

गोरक्षा विभाग- गो¨बद मधु

समरसता विभाग -नरेन्द्र वशिष्ठ

सेवा विभाग-धर्मपाल सोनी

प्रचार विभाग- रोहित मित्तल

जिला अर्चक सम्पर्क प्रमुख-सुरेश मिश्रा

जिला संत सम्पर्क प्रमुख- संतोष शास्त्री

जिला राष्ट्रीय बजदल- संदीप जांगडा

जिला राष्ट्रीय छात्र परिषद-सुखबीर श्योराण

जिला राष्ट्रीय महिला परिषद-मधु शर्मा-आशा अरोडा

जिला ओजस्विनी-मीनू वधवा,रितीका

जिला हिन्दू हेल्प लाइन भूपेन्द्र कौशिक

इंडिया हैल्थ लाइन डा. अरूण अग्रवाल

एक मुठ्ठी अनाज- प्रतीप सोनी, सन्तोष तायल

हिसार महानगर

संरक्षक - डा. सुरेश कुमार

नगर अध्यक्ष- डा. ओम प्रकाश शर्मा

नगर उपाध्यक्ष- अनवेश यादव

नगर उपाध्यक्ष- दीपक बंसल

नगर महामंत्री-योगेन्द्र मल्होत्रा

नगर मंत्री - प्रवीण सैनी

जिला अध्यक्ष- राबदल-मोहित चावला

जिला अध्यक्ष मुदगिल

हिन्दू हैल्प लाइन अमित पांडे

राष्ट्रीय मजदूर संघ ओम बिश्रोई जिला भिवानी

जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा गुजरानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.