विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहाबाद में आंगनवाड़ी केंद्र में बांटे जाने वाले चावल में मिले कीड़े और सुरसी, सुपरवाइजर ने की जांच

By Naveen DalalEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2022 06:33 PM (IST)

फतेहाबाद में आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को बांटे जाने वाले चावल में कीड़े और सुरसी पाए जाने का मामला सामने ...और पढ़ें

आंगनवाड़ी केंद्र पर जांच करते महिला एवं बाल विकास के अधिकारी।
आंगनवाड़ी केंद्र पर जांच करते महिला एवं बाल विकास के अधिकारी।

टोहाना (फतेहाबाद), संवाद सहयोगी। फतेहाबाद के टोहाना के वार्ड नंबर 6 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटे जाने वाले चावल में कीड़े चलने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में  गोरक्षा दल के जिला प्रधान नवजोत सिंह ढिल्लो की एक शिकायत पर उच्च अधिकारियों को ट्विट करने पर महिला एवं बाल विकास भी हरकत में आ गया है।

जिसके चलते आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कर्मजीत कौर ने स्थिति को जाना तथा इस बारे में आंगनवाड़ी वर्कर से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। हालांकि जांच में कीड़े नहीं मिले लेकिन सुरसी अवश्य मिली है। ऐसे में अब अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करनी होगी। अगर रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो गई तो कीड़े के चावल मिल गए तो किसी पर गाज भी गिर सकती है। दरअसल महिला एवं बाल विकास के उच्चाधिकारियों ने आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

ये दी है शिकायत

शिकायत कर्ता नवजोत सिंह ढिल्लो ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 6 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को खाने के लिए दिये जा रहे चावल जिसमें दीमक व कीड़े चल रहे है। जोकि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई की इस मामले की गहनता से जांच की जाए, ताकि बच्चों को सहीं खाद्य पदार्थ दिया जा सके। शिकायत में कहा कि अगर बच्चे खा लेंगे तो नुकसान भी होगा। ट्वीट करने के बाद ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है।

अधिकारी के अनुसार

उन्हें शिकायत मिली थी। जिसे उसने स्वयं जाकर आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर जांच किया है। चावल में कीड़े नहीं है, सुरसी अवश्य है। उनके पास तीन माह की सप्लाई पहले ही आ जाती है। जिसका रखरखाब आंगन वाड़ी हेल्पर द्वारा किया जाता है। छुट्टियों में आंगनवाड़ी हेल्पर्स द्वारा 16 से 30 जून तक का राशन बांटा गया था। हेल्पर से इस संदर्भ में जवाब मांगा गया है कि जो राशन बांटा गया है, उसकी क्या स्थिति थी।

----कर्मजीत कौर, आंगनवाडी सुपरवाइजर।