कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में विनोद मेहता हुए कांग्रेस में शामिल, जल्द हांसी में करेंगे बड़ी जनसभा
हाल में ही कांग्रेस का साथ छोड़ पूर्व विधायक अमीर चंद मक्कड़ की फैमली इनेलो में शामिल हो गई थी। तो वहीं इनेलो को मंगलवार को हांसी में उस समय करारा झटका लगा जब वरिष्ठ पंजाबी नेता विनोद मेहता ने अपने समर्थकों के साथ इनेलो छोड़ कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य विधायक कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
जेएनएन, हांसी, हिसार : हांसी की राजनीति में एक के बाद एक फेरबदल हो रहे हैं। हाल में ही कांग्रेस का साथ छोड़ पूर्व विधायक अमीर चंद मक्कड़ की फैमली इनेलो में शामिल हो गई थी। तो वहीं इनेलो को मंगलवार को हांसी में उस समय करारा झटका लगा जब वरिष्ठ पंजाबी नेता विनोद मेहता ने अपने समर्थकों के साथ इनेलो छोड़ कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य विधायक कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर कुलदीप बिश्नोई ने विनोद मेहता एवं उनके साथियों युवा इनेलो के शहरी प्रधान अनिल कवात्रा, टोनी धमीजा, अमित ग्रोवर, अनिल चावला, ऋषि सोनी, मोहित ठकराल, संजय सैन, अनिल भयाना, श्याम सुंदर चुघ, राकेश मदान, शैंपी ढींगड़ा, लवकेश मनचंदा, बिटू रावल, दर्शन पाहवा, ज्ञानचंद मेहता, गगन, प्रवीण परूथी, ¨रकू, राजकुमार भुटानी आदि का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी में उनको भरपूर मान सम्मान मिलेगा। विदित रहे कि विनोद मेहता वर्तमान में इनेलो के जिला उपाध्यक्ष हैं। वे युवा इनेलो के प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, इनेलो के फरीदाबाद जिला प्रभारी के पद पर भी रह चुके हैं। इस दौरान रविन्द्र बहार, कैलाश मंडावरिया, टोनी भाटिया, बंटी नागपाल, पंकज कोचर उपस्थित थे।