Move to Jagran APP

हिसार जिले में इनेलो साफ, कांग्रेस का गिरा ग्राफ, भाजपा और जजपा का कुनबा बढ़ा

इनेलो ने 2014 में हिसार से जीती थीं तीन सीटें इस बार सुपड़ा साफ। हजकां के कांग्रेस में दो विधायक जाने के बाद इस बार सिर्फ एक विधायक चुनकर आया। भाजपा ने एक सीट खोई दो नई सीट जीती

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 12:17 PM (IST)
हिसार जिले में इनेलो साफ, कांग्रेस का गिरा ग्राफ, भाजपा और जजपा का कुनबा बढ़ा

हिसार, जेएनएन। 2019 के विधानसभा चुनाव में इनेलो का सुपड़ा हिसार जिले में साफ हो गया है। इनेलो का सारा वोट बैंक जजेपी की तरफ जा चुका है। इनेलो ने 2014 में तीन सीट नलवा, उकलाना और बरवाला पर कब्जा किया था। नलवा से इनेलो के विधायक रणबीर गंगवा और बरवाला से इनेलो के विधायक वेद नारंग भाजपा में शामिल हो गए थे।

loksabha election banner

वहीं उकलाना के विधायक अनूप धानक जजपा में चले गए थे। इन सीटों में इस बार नलवा की एक सीट भाजपा के खाते में चली गई और बरवाला की सीट जजपा के खाते में आ गई है।

वहीं इस बार कुलदीप बिश्नोई और कांग्रेस का प्रदर्शन इस चुनाव में निराशाजनक रहा है।

कुलदीप बिश्नोई की हजकां पार्टी के 2014 में दो विधायक हांसी और आदमपुर में थे। इसके बाद हजकां का कांग्रेस में विलय हो गया। हजकां के दोनों विधायक कांग्रेसी हो गए थे। इस बार कांग्रेस की टिकट पर आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस को आदमपुर छोड़कर एक भी सीट हिसार जिले में नहीं मिली है।

इसी तरह भाजपा ने 2014 में हिसार जिले की दो सीटें हिसार और नारनौंद जीती थीं। मगर इस बार भाजपा का तीन सीटों पर हांसी, हिसार और नलवा में कमल खिला है। मगर नारनौंद की सीट भाजपा ने गवां दी है। वहीं जजपा ने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़कर तीन सीटें जीती हैं। इनेलो का वोट बैंक भाजपा और जजपा में शिफ्ट हो गया है।

विधानसभा       2014     2019

- हिसार            भाजपा    भाजपा   

- नलवा             इनेलो    भाजपा

- हांसी              हजकां    भाजपा

- आदमपुर        हजकां    कांग्रेस

- उकलाना        इनेलो     जजपा

- बरवाला          इनेलो    जजपा

- नारनौंद          भाजपा   जजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.