विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडियन वुमन हॉकी टीम का हिसार में होगा चयन, मुंबई, मिजोरम, हिमाचल की टीम पहुंची

By manoj kumarEdited By:
Published: Wed, 30 Jan 2019 02:58 PM (IST)

राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप को दो ग्रुप में बांटने के साथ ही ग्रुप ए के मुकाबले 8 फरवरी से शुरू ...और पढ़ें

इंडियन वुमन हॉकी टीम का हिसार में होगा चयन, मुंबई, मिजोरम, हिमाचल की टीम पहुंची
इंडियन वुमन हॉकी टीम का हिसार में होगा चयन, मुंबई, मिजोरम, हिमाचल की टीम पहुंची

हिसार, जेएनएन। खेलों का हब बनते जा रहे हिसार में एक फरवरी से राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप होगी। 18 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को मुंबई, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश की टीमें पहुंच गई। टीमों को जाट धर्मशाला में रूकवाया गया है। प्रतियोगिता के दौरान इंडियन हॉकी टीम के सिलेक्टर भी हिसार में मौजूद रहेंगे, जो भारतीय टीम का चयन करेंगे। इसमें 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

हॉकी इंडिया ने 9वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के डिवीजन 'बी' के ग्रुप की घोषणा करते हुए आठ पूल में मैच करवाए जाने की घोषणा की है। इस ग्रुप के मैच एक से 10 फरवरी तक करवाए जाएंगे। इस ग्रुप के क्वार्टर फाइनल मैच 7 फरवरी को खेल जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले 9 को और फाइनल मैच 10 फरवरी को खेला जाएगा। ग्रुप बी में 25 टीमें भाग लेंगी। वहीं हिसार पहुंचने पर तीनों टीमों का स्वागत किया गया। हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक ने बताया कि हिसार एवं रोहतक के आयुक्त पंकज यादव एक फरवरी को शाम पांच बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक मनमोहन जेएस कुकरेजा विशिष्ट अतिथि होंगे।

चार जगह रूकेंगी टीमें
हॉकी हिसार के अध्यक्ष प्रो. मनदीप मलिक ने बताया कि टीमों को चार जगह रूकवाया गया है। इसमें जाट धर्मशाला, अग्रसेन भवन, विश्वकर्मा धर्मशाला और एचएयू के हर्षक हॉस्टल में खिलाडिय़ों को ठहराया जाएगा। मैच को लेकर जिला प्रशासन से भी सहयोग मिल रहा है।

8 से शुरू होंगे ग्रुप ए के मैच
राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप को दो ग्रुप में बांटने के साथ ही ग्रुप ए के मुकाबले 8 फरवरी से शुरू होंगे जो 18 को खत्म होंगे। इसमें 20 टीमें भाग लेंगी। ग्रुप ए के मैच के लिए टीम छह फरवरी से आनी शुरू हो सकती है।

पहले दिन होंगे सात मैच
एक फरवरी से शुरू होने वाली ग्रुप बी की प्रतियोगिता में पहले दिन सात मैच करवाए जाएंगे। हॉकी हिसार के अध्यक्ष प्रो. मनदीप मलिक ने बताया कि उद्घाटन मैच मुंबई हॉकी एसोसिएशन लिमिटेड व हॉकी जम्मू और कश्मीर के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी सात मैच करवाए जाएंगे। तीसरे दिन चार मैच होंगे जबकि पांचवें दिन सात मैच होंगे। छठे दिन दो मैच करवाए जाएंगे। प्रो. मलिक ने बताया कि सभी मैच एस्ट्रोटर्फ पर होंगे और इसमें डे-नाइट मैच भी करवाए जाएंगे।

हॉकी इंडिया के डिवीजन'बी' के घोषित 8 पूल
पूल ए : मुंबई हॉकी एसोसिएशन लिमिटेड, गोंस हॉकी और हॉकी जम्मू और कश्मीर
पूल बी : असम हॉकी, विदर्भ हॉकी एसोसिएशन और हॉकी गुजरात।
पूल सी : स्टील प्लांट स्पोटर्स बोर्ड, तेलंगाना हॉकी और हॉकी पांडूचेरी।
पूल डी : बेंगलुरु हॉकी एसोसिएशन, हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी हिमाचल प्रदेश।
पूल ई : स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बंगाल हॉकी एसोसिएशन और हॉकी मिजोरम।
पूल एफ : हॉकी बिहार, हॉकी मध्य भारत और आंध्र हॉकी एसोसिएशन।
पूल जी : हॉकी चंडीगढ़, हॉकी उत्तराखंड और हॉकी पटियाला।
पूल एच : स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात हॉकी अकादमी, दिल्ली हॉकी, यूको बैंक महिला हॉकी अकादमी और त्रिपुरा हॉकी।

अंतरराष्ट्रीय कोच और सिलेक्टर्स पहुंचेंगे हिसार
राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में मैच खिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच बुधवार से पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इंडियन हॉकी टीम के सिलेक्टर्स भी हिसार पहुंचेंगे। दोनों ग्रुप के मैच के बाद भारतीय टीम का चयन हिसार में किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।