नारनौंद नपा चुनाव में पुराने दिग्गज एक बार फिर चुनावी मैदान में
नारनौंद नगरपालिका के चुनाव की भेरी बज चुकी है। इस चुनाव में नारनौंद
सुनिल मान, नारनौंद :
नारनौंद नगरपालिका के चुनाव की भेरी बज चुकी है। इस चुनाव में नारनौंद के काफी दिग्गज एक बार फिर से अपना भाग्य अजमाने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। कई उम्मीदवारों का अबकी बार वार्डो का क्षेत्रफल बदलने से समीकरण बिगड़ चुका हैं। अब वो चुनाव लड़ने के लिए उचित वार्ड में अपनी जमीन तलाशने में जुटे हुए हैं।
नारनौंद के इतिहास में अब तक लगातार चार बार पार्षद बनने का रिकॉर्ड रामकुमार भट्ट के नाम पर है। वो पिछली बार वार्ड 3 से पार्षद
चुने गए थे और एक बार फिर से वार्ड 3 से ही अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुरेश भी तीन बार पार्षद बन चुके हैं और अबकी बार वार्ड 13 से
उनकी धर्मपत्नी सुशीला चुनावी मैदान में हैं और वे खुद भी किसी सुरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने की फिराक में है। वो पिछले बार वार्ड एक से पार्षद चुने गए थे। लेकिन उन्होंने वार्ड एक से चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया है। सूत्रों की माने तो वो वार्ड 9 से मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाबीर शर्मा की टक्कर में चुनाव लड़ सकते हैं। महाबीर शर्मा भी दो बार पार्षद बन चुके हैं। पिछली योजना में उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी वार्ड पांच से पार्षद चुनी गई थी। चेयरमैन महाबीर शर्मा खुद वार्ड 9 से चुनावी मैदान हैं और वार्ड सात से अपने भतीजे की पत्नी सोनिया को चुनाव लड़वा रहे हैं। संदीप शर्मा भी दो बार पार्षद बन चुके हैं और वो पिछली बार वार्ड चार से पार्षद चुने गए थे। इस बार वो वार्ड दस से अपनी किस्मत अजमाएंगे। पिछली योजना में वार्ड 9 से पार्षद चुने गए कुलदीप गौतम अबकी बार वार्ड 12 से चुनावी मैदान में उतरे हैं। ये है वार्डो की स्थिती
वार्ड एक जनरल के लिए, दो व तीन बीसी के लिए, चार, पांच, छ: व सात जनरल महिला के लिए, आठ एससी के लिए, 9, 10, 11 व 12 सामान्य वर्ग के लिए और वार्ड 13 एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।