Move to Jagran APP

डोभी के सुनील की हत्या मामले में पुलिस मुंबई और बिहार में देगी दबिश

डोभी गांव निवासी सुनील की हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित अतुल व प्रकाश को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब पुलिस इन दोनों आरोपितों को मुंबई व बिहार में ले जाकर दबिश देगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 10:31 PM (IST)
डोभी के सुनील की हत्या मामले में पुलिस मुंबई और बिहार में देगी दबिश
डोभी के सुनील की हत्या मामले में पुलिस मुंबई और बिहार में देगी दबिश

जागरण संवाददाता, हिसार: डोभी गांव निवासी सुनील की हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित अतुल व प्रकाश को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब पुलिस इन दोनों आरोपितों को मुंबई व बिहार में ले जाकर दबिश देगी। कारण है कि अभी तक हथियार, स्कूटी व अर्टिगा कार पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जबकि दो आरोपित फरार हैं। हत्या में आरोपितों ने चाकू, स्कूटी व अर्टिगा कार इस्तेमाल की थी। वहीं गिरफ्तार आरोपित महिला मनीषा को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्या में शामिल मृतक सुनील की पत्नी रोशनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। रोशनी पर 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

वीरवार देररात दो बजे बालसमंद क्षेत्र के डोभी गांव में काबरेल रोड पर बनी ढ़ाणी में अतुल अपने आरोपित साथियों के साथ स्कूटी व अर्टिगा पहुंच गया था। पहले वह रोशनी को ही अकेले साथ लेकर जाने आए थे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर सोए हुए सुनील और उसके माता-पिता उठ गए थे। उस बीच आरोपितों की उनके साथ झड़प हो गई। सुनील ने भी अतुल के सिर पर वार किया था, जिससे उसे चोट लगी। अतुल ने सुनील पर चाकू से वार कर दिया और बाकी साथियों के साथ मिलकर उसके माता-पिता से मारपीट की।

चूड़ी बेचने के बहाने सुराग लगाते हुए सुनील की ढ़ाणी में पहुंचे और रोशनी से बात की

यह बात भी सामने आई है कि अतुल को पता था कि रोशनी की शादी डोभी में हुई है। मगर उसके घर का पता नहीं था। इसके बाद उसने अपने साथी प्रकाश व मनीषा को रोशनी का पता लगाने की साजिश में मिलाया। जबकि इन दोनों ने भी लव मैरिज की है और उनको छुपने का बहाना व काम मिल गया। ये दोनों 11 अप्रैल को ही डोभी में पहुंच गए थे। कुछ दिन तक चूड़ी बेचने का काम करते रहे। ऐसे करते-करते खेतों में जाकर उन्होंने सुनील की ढ़ाणी का पता लगाया और रोशनी से संपर्क किया। इसके बाद उनकी बातचीत होती गई और रोशनी भी उनके साथ जाने को तैयार हो गई। पूरी साजिश के साथ डोभी पहुंचे।

आरोपित अतुल मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। मगर वह मुंबई में रहता है और मसाले कंपनी में काम करता है। अभी अभिषेक गुप्ता व वीरेंद्र फरार है। दरअसल रोशनी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र के गांव भिरानी की रहने वाली थी। उसी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब बालसमंद चौकी प्रभारी एसआइ रमेश कुमार अपनी टीम के साथ आरोपितों की निशानदेही पर मुंबई रवाना होंगे।

मौसम खराबी को देखते हुए आठ दिन का मांगा रिमांड

पुलिस ने आरोपित को अतुल व प्रकाश को अदालत में पेश किया और दोनों का आठ दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। पुलिस का कहना है कि मौसम खराब है और मुंबई व बिहार की हिसार से काफी दूरी है। ऐसे में बार-बार रास्ते में से वापस आना मुश्किल होगा। अब 15 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.