विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार के CRM जाट कॉलेज में इग्नू परीक्षाओं की तैयारी पूरी, 9408 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:43 AM (IST)

हिसार के सीआरएम जाट कॉलेज में इग्नू की दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ये परीक्षाएं 25 नवंबर से 14 जनवरी 2027 तक दो सत्रों में आयोजित होंगी, जिसमें कुल 9,408 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सीआरएम जाट कॉलेज (फाइल फोटो)

सीआरएम जाट कॉलेज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इग्नू दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।

  2. सीआरएम जाट कॉलेज हिसार में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया।

  3. कुल 9,408 परीक्षार्थी दो सत्रों में परीक्षा देंगे।

जागरण संवाददाता, हिसार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नु) की दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर से 14 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सीआरएम जाट कालेज में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है।

कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. सुरेंद्र कुमार बाजिया ने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वच्छता एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध किए गए हैं।

परीक्षा ड्यूटी पर नियुक्त स्टाफ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि कॉलेज केंद्र पर कुल 9,408 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

इनमें 3,912 प्रातःकालीन तथा 5,496 सायंकालीन सत्र के परीक्षार्थी हैं। परीक्षाएं प्रतिदिन दो सत्रों में प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।