Move to Jagran APP

20 मिनट पहले बहन को ससुराल छोड़ लौटा भार्इ, कुछ देर बाद मुंह में कपड़ा ठूंस फंदे पर लटकाया

पति पत्‍नी में तकरार रहती थी, पति के कहने पर पत्‍नी का भाई बहन को ससुराल छोड़ गया। मगर बाइक पर घर वापस जाते समय रास्ते में फोन पर बहन की मौत की सूचना मिली।

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:06 AM (IST)
20 मिनट पहले बहन को ससुराल छोड़ लौटा भार्इ, कुछ देर बाद मुंह में कपड़ा ठूंस फंदे पर लटकाया
20 मिनट पहले बहन को ससुराल छोड़ लौटा भार्इ, कुछ देर बाद मुंह में कपड़ा ठूंस फंदे पर लटकाया

हिसार, जेएनएन। हिसार के आदमपुर के लाइनपार एरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकने से 24 साल की भावना की मौत होने का मामला सामने आया है। फतेहाबाद निवासी भाई आकाश उसे कुछ देर पहले ससुराल में छोड़कर गया था। मृतका के परिजनों ने ससुरालजनों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया क्‍योंकि मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने मृतका के पति, जेठ, जेठानी, सास और मामा ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। फतेहाबाद निवासी आकाश ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले बहन भावना की शादी आदमपुर मंडी के विनोद के साथ की थी।

loksabha election banner

शादी के बाद से ही ससुरालजन भावना को दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगे। वे अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार दोनों पक्षों की पंचायत हुई। मगर उसका पति विनोद और अन्य अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आकाश ने बताया कि भावना काफी समय से हमारे पास रह रही थी। दिवाली के बाद नवंबर माह में विनोद ने हमारे पास आकर कहा था कि वह भावना और दोनों बच्चों को अब ठीक तरह से रखेगा। वह बाद में भावना के साथ बठिंडा में रहने लगा। कुछ दिन पहले बहन मायके आई थी। वह शुक्रवार को बहन और भांजा-भाजी को बाइक पर उसकी ससुराल छोडऩे गया था।

भाई बोला- ससुरालजनों ने नहीं घुसने दिया अंदर

आकाश ने बताया कि वह और भावना ससुराल पहुंचे तो पति विनोद, सास मदनी और अन्य ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। काफी देर कहासुनी हुई। वे उसके बाद शिकायत करने आदमपुर थाने में गए। वहां पर आरोपित पहुंच गए और कोई कार्रवाई नहीं होने दी। वह बाद में बहन और उसके बच्चों को लेकर फतेहाबाद के महिला थाना में गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई सुनवाई न करे तो महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर देना। वे फिर वापस आदमपुर आ गए।

उसने शाम करीब 4 बजे बहन को उसकी ससुराल में छोड़ा। वह बहन को राशन का कुछ सामान दिलाकर पांच बजे बाइक पर फतेहाबाद के लिए निकला था। वह 20 मिनट में बीघड़ तक पहुंचा था कि पुलिस कर्मियों ने फोन कर भावना का शव फंदे में लटकने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो शव फंदे में लटक रहा था और भावना के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। आदमपुर थाना पुलिस ने मृतका के पति विनोद, सास मदनी देवी, जेठ राजेश, जेठानी मीनू और मामा ससुर सूरजभान के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.