कितनी खतरनाक है गुब्बारे में भरने वाली हिलियम गैस? जिससे हरियाणा में IIT पास कारोबारी ने दी जान, क्यों उठाया खौफनाक कदम?
हिसार में आईआईटी पास युवा कारोबारी राहुल जैन ने हीलियम गैस का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली, जिससे हर कोई ...और पढ़ें
-1791748809628_m.webp)
मौत की खबर मिलते ही घर पर पहुंचने लगे रिश्तेदार। फोटो जागरण
HighLights
आईआईटी पास राहुल जैन ने हीलियम गैस से जान दी।
हीलियम गैस ऑक्सीजन विस्थापन से जानलेवा हो सकती है।
परिवार का नीलम सिनेमा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पर सील था।
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में आईआईटी (IIT) पास युवा कारोबारी राहुल जैन ने अपनी जान दे दी। उन्होंने हिलियम गैस का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।
नीलम सिनेमा के संचालक और न्यू क्लाथ मार्केट के कपड़ा कारोबारी नरेश जैन के इकलौते बेटे राहुल ने अपने बेडरूम में गैस का इस्तेमाल कर जान दे दी। घटना के समय राहुल की पत्नी अपने एक साल के बेटे के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित मायके गई हुई थी।
कितना खतरनाक है हिलियम गैस?
हीलियम एक रंगहीन, गंधहीन और सामान्य परिस्थितियों में गैर-ज्वलनशील गैस है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गुब्बारे भरने और कई औद्योगिक कार्यों में किया जाता है। यह हवा से हल्की होती है। हालांकि, यह गैस मानव शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, क्योंकि इसे सांस के जरिए अंदर लेने पर शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।
जब हीलियम सांस में ली जाने वाली हवा में आक्सीजन की जगह ले लेती है, तो शरीर में आक्सीजन की कमी होने लगती है। इस स्थिति को हाइपोक्सिया कहा जाता है। इसके कारण चक्कर आना, सिरदर्द, भ्रम, बेहोशी, सांस लेने में परेशानी और गंभीर मामलों में हृदय गति रुकने से मौत तक हो सकती है।
हीलियम में कोई गंध नहीं होती, इसलिए व्यक्ति को खतरे का एहसास होने से पहले ही उसकी हालत गंभीर हो सकती है। इसके अलावा, सिलेंडर में गैस बहुत अधिक दबाव में होती है, जिससे सीधे गैस लेने पर फेफड़ों को गंभीर चोट लग सकती है।
प्रापर्टी टैक्स बकाया होने पर सील हुआ था नीलम सिनेमा
मृतक राहुल जैन के परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार, नीलम सिनेमा उनके परिवार की संपत्ति है। राहुल का परिवार भी नीलम सिनेमा में पार्टनर है। सितंबर 2025 में करीब 25 लाख रुपये का प्रोपर्टी टैक्स बकाया होने के कारण नगर निगम ने नीलम सिनेमा को सील कर दिया था। हालांकि, नीलम सिनेमा इससे पहले भी लंबे समय से बंद पड़ा था।
