विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गैस तकलीफ नहीं देती, आसानी से मर जाऊंगा...' हरियाणा में कपड़ा कारोबारी के IIT पास बेटे ने की आत्महत्या

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:45 PM (GMT+05:30)

हिसार में नीलम सिनेमा के संचालक नरेश जैन के आईआईटी पास बेटे राहुल जैन ने अपने बेडरूम में गैस सिलेंडर और पॉलीथिन का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली।

'गैस तकलीफ नहीं देती आसानी से मर जाऊंगा', यह लिखकर कपड़ा कारोबारी के बेटे ने किया सुसाइड।

'गैस तकलीफ नहीं देती आसानी से मर जाऊंगा', यह लिखकर कपड़ा कारोबारी के बेटे ने किया सुसाइड।

HighLights

  1. आईआईटी पास राहुल जैन ने हिसार में की आत्महत्या

  2. गैस सिलेंडर और पॉलीथिन से ली अपनी जान

  3. सुसाइड नोट व वीडियो में खुद को बताया जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के पीएलए स्थित मकान नंबर-664 में रविवार की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। नीलम सिनेमा के संचालक और न्यू क्लाथ मार्केट के कपड़ा कारोबारी नरेश जैन के बेटे राहुल जैन ने अपने बेडरूम में जान दे दी।

आईआईटी से उत्तीर्ण रहे राहुल जैन के कमरे से एक गैस सिलिंडर, मुंह पर बंधी पॉलीथिन और एक सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखी पंक्ति ‘गैस तकलीफ नहीं देती, आसानी से मर जाऊंगा’ उसके अंतिम समय की सोच को बयां कर रही थी। मौत से पहले राहुल ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया और स्वजन को अपना ध्यान रखने की बात कही।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत और पीएलए पुलिस चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। स्वजन के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

कोचिंग से घर तक का सफर, फिर खामोशी में थम गई जिंदगी

राहुल जैन पढ़ाई में मेधावी था और आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसने तोशाम रोड पर कोचिंग सेंटर भी खोला था और इंटरनेट के माध्यम से आनलाइन कोचिंग देता था। हालांकि कुछ समय से वह घर पर ही रह रहा था। परिवार में उसके भविष्य और कारोबार को लेकर भी चर्चाएं चल रही थीं। किसी ने नहीं सोचा था कि जिंदगी में आगे बढ़ने की क्षमता रखने वाला राहुल इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह देगा।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे राहुल ने इंटरनेट पर गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलिंडर के बारे में जानकारी खोजी थी। इसके बाद वह सिलिंडर लेकर घर पहुंचा। रात में वह अपने बेडरूम में था, जबकि उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। उसकी पत्नी अपने दो साल के बेटे के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित मायके गई थी। रविवार सुबह राहुल कमरे में मृत मिला।

चंद पंक्तियों में छोड़ गया अंतिम संदेश

राहुल ने अपनी मौत से पहले एक पन्ने पर कुछ पंक्तियां लिखीं। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह जो कर रहा है, उसके लिए खुद जिम्मेदार है। उसने गैस से आसानी से मौत होने की बात लिखी और माता-पिता को अपना ध्यान रखने के लिए लिखा। साथ ही अपने मोबाइल फोन में बनाए गए वीडियो को देखने का जिक्र भी किया।

वीडियो और सुसाइड नोट को पुलिस ने जांच का हिस्सा बनाया है। इनसे घटना से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, राहुल ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

ध्यान की बातें करता था राहुल

स्वजन के अनुसार राहुल दिन में ध्यान लगाता था और उसकी मां भी ध्यान करती है। परिवार के स्तर पर उसे कारोबार से जोड़ने की बात भी चल रही थी। लेकिन इन बातों के बीच राहुल ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल की मौत से जुड़े घटनाक्रम की चर्चा पूरे शहर में है।