Move to Jagran APP

Hisar Weather : 4 जुलाई को हो सकती है हरियाणा में बारिश, तब तक गर्मी से राहत नहीं

3 जुलाई तक हरियाणा राज्य में मानसूनी हवा कमजोर रहने की संभावना से राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके साथ ही बीच बीच में आंशिक बादल और कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश संभावित है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 09:38 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 09:38 AM (IST)
Hisar Weather : 4 जुलाई को हो सकती है हरियाणा में बारिश, तब तक गर्मी से राहत नहीं
Hisar Weather : 4 जुलाई को हो सकती है हरियाणा में बारिश, तब तक गर्मी से राहत नहीं

हिसार, जेएनएन। इस बार जहां मानसून के जल्‍दी आने पर लोग भारी भारिश की उम्‍मीद जून के आखिरी सप्‍ताह में ही कर रहे थे, वहीं इसके उलट हुआ है। बारिश होने की बजाय गर्मी और ज्‍यादा बढ़ गई है। मानसून की हवाएं कमजोर पडऩे से लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। हवाओं में नमी और तापमान में बढ़ोतरी गर्मी के साथ उमस भी उत्पन्न कर रही है। मंगलवार को हिसार में दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानियों की मानें तो 4 जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 3 जुलाई तक हरियाणा राज्य में मानसूनी हवा कमजोर रहने की संभावना से राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके साथ ही बीच बीच में आंशिक बादल व हवाएं चलने और कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मगर 3 जुलाई देर रात्रि से मानसूनी हवाओं के फिर से सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश संभावित है।

मानसून की स्थिति

दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवाओं का टर्फ हिमालय की तलहटीयों व उत्तर पूर्व व पूर्वोत्तर भागों की तरफ चले जाने से उत्तरी भारत में विशेषकर हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाएं कमजोर हो जाने से राज्य में  मौसम  गर्म  तथा तापमान  सामान्य से अधिक हो गया। मगर  एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम पूर्वी उत्तरप्रदेश में तथा एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम मध्य पाकिस्तान में बनने से मानसूनी हवाएं फिर से मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढऩी शुरू हुई। जिससे बीते सोमवार रात्रि से राज्य में उत्तर पूर्व व दक्षिण हरियाणा में मौसम में हल्का बदलाव हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.