हिसार-सादुलपुर रूट से सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर, 4 महीने तक प्रभावित रहेंगी ये 8 ट्रेनें
हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण के कारण जनवरी से मार्च 2027 तक आठ ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। ...और पढ़ें
-1795071580682_m.webp)
हिसार-सादुलपुर रूट पर प्रभावित रहेंगी आठ ट्रेनें (फोटो- जागरण आर्काइव)
HighLights
आरओबी निर्माण के कारण आठ ट्रेन सेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी।
जनवरी से मार्च 2027 तक अलग-अलग तिथियों पर प्रभाव।
यात्रियों को निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से यात्रा करनी होगी।
जागरण संवाददाता. हिसार। हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर सिवानी स्टेशन के पास चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 23 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए रेलवे की ओर से ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते जनवरी से मार्च 2027 तक अलग-अलग तिथियों में आठ रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद रहेंगी। यात्रियों को इन तिथियों पर ट्रेन के निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से यात्रा करनी होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार 24 जनवरी को बीकानेर से चलकर रतनगढ़ तक ही संचालित होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर 25 जनवरी को हिसार के बजाय रतनगढ़ से रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार 13 और 24 जनवरी को चूरू तक ही चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर 14 और 25 जनवरी को हिसार के बजाय चूरू से रवाना होगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू 13 व 24 जनवरी, 24, 25 फरवरी तथा 2,3 मार्च को हिसार तक ही संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना 14 व 25 जनवरी, 25 व 26 फरवरी तथा 3-4 मार्च को चूरू के बजाय हिसार से रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार 24 जनवरी को सादुलपुर तक ही चलेगी। गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली 25 जनवरी को हिसार के बजाय सादुलपुर से संचालित होगी।