हिसार सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय शिवम की मौत, बस चालक पर केस दर्ज
हिसार के डाबड़ा चौक पर 5 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल हांसी निवासी शिवम (22) ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
-1794420989067_m.webp)
हादसे में घायल 22 वर्षीय शिवम की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
हिसार में सड़क हादसे में घायल युवक शिवम की मौत।
पांच नवंबर को डाबड़ा चौक पर बस ने बाइक को टक्कर मारी थी।
पुलिस ने प्राइवेट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार के डाबड़ा चौक पुल के पास पांच नवंबर को सड़क हादसे में घायल हांसी के गांव पुठी मंगल खां निवासी शिवम (22) ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने प्राइवेट बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के अनुसार, शिवम बाइक पर था, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। बुधवार को नागरिक अस्पताल के डेडहाउस में डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।