Move to Jagran APP

शिमला से ठंडी रही हिसार की रात, 4 डिग्री पहुंचा पारा

प्रदेश में सीजन में अब तक का सबसे ठंडा शहर रहा हिसार।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 01:48 PM (IST)
शिमला से ठंडी रही हिसार की रात, 4 डिग्री पहुंचा पारा

जेएनएन, हिसार : सर्दियों में हिल स्टेशन पर लोग अक्सर घूमने जाते हैं, क्योंकि वहां का कम तापमान अक्सर लोगों को भाता है। मगर गुरुवार की देर रात्रि और शुक्रवार की सुबह को हिसार शिमला से भी ज्यादा ठंडा हो गया। सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है, जबकि इसके दूसरी तरफ अक्सर शिमला का तापमान इन दिनों अधिक नीचे रहता है तो वहां शुक्रवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ की मानें तो अगले तीन से चार दिनों तक रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं सुबह के समय धुंध भी देखने को मिलेगी। वहीं सात व आठ दिसंबर को बादलवाई के कारण मौसम में कुछ परिवर्तन जरूर होगा।

loksabha election banner

अत्यधिक तापमान गिरने का यह है कारण

मौसम वैज्ञानिक डा. खिचड़ की मानें तो पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं धीमी रफ्तार से चल रही हैं, इसके साथ ही धरती के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह दोनों कारण न्यूनतम तापमान को कम करने में अहम रोल निभा रहे हैं।

50 मीटर से कम रही दृश्यता

शुक्रवार को हिसार में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण अल सुबह आठ बजे तक धुंध का लोगों को सामना करना पड़ा। बादलवाई के कारण एक घंटे के लिए धुंध छंटी तो नौ बजे फिर से धुंध आ गई, जिसके कारण करीब 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। आने वाले तीन दिनों में दृश्यता कुछ इसी प्रकार रहने की उम्मीद है।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

अंबाला- 22.8   -      8.6

भिवानी- 22.9   -     7.9

चंडीगढ़- 25.8  -     8.9

फरीदाबाद- 24.5 -   9

गुरुग्राम- 24   -    7.8

हिसार- 21  -    4

करनाल- 23.6   -   7.8

रोहतक- 20.3   -     9

सिरसा- 22.4    -    7.2

फतेहाबाद- 20     -     7

झज्जर-23    -      10

दादरी- 20    -     8

नोट- आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.