विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:17 AM (IST)

भाटला गांव में 51 वर्षीय नरेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे के ससुराल पक्ष ...और पढ़ें

हिसार में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो

हिसार में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. 51 वर्षीय नरेश कुमार की भाटला गांव में संदिग्ध मौत हुई।

  2. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना, जहर देने का आरोप।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी।

जागरण संवाददाता, हांसी। भाटला गांव में हाल ही में 51 वर्षीय नरेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जो सुलहेडा गांव का निवासी था। मृतक के परिजनों ने राहुल के ससुर राजकुमार और सास पिंकी निवासी भाटला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई रमेश कुमार ने बताया कि नरेश कुमार के बेटे राहुल की शादी मार्च 2026 में गांव भाटला निवासी राजकुमार की बेटी सिमरन के साथ हुई थी। शादी के बाद राहुल और उसके ससुराल पक्ष के बीच अनबन चल रही थी। सिमरन ने थाना सदर हांसी में दहेज और छेड़छाड़ संबंधी शिकायत भी दे रखी थी।

इसी विवाद के चलते नरेश कुमार मानसिक रूप से परेशान रहता था। रमेश कुमार के अनुसार, 3 नवंबर को नरेश अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर अपनी बेटी अंजना की ससुराल गांव गुराना गया था। 4 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे वह घर आने की बात कहकर वहां से निकला। करीब साढे 10 बजे उसने फोन पर बताया कि वह गांव भाटला में अपने बेटे राहुल की ससुराल में है।

इसके बाद रमेश ने अपनी भतीजी अंजना के जेठ सोमबीर को फोन कर नरेश को भाटला से लाने के लिए कहा। आरोप है कि सोमबीर गांव भाटला पहुंचा और नरेश को राजकुमार के घर से अपनी गाड़ी में बैठाकर ले आया। इस दौरान नरेश की मोटरसाइकिल वहीं राजकुमार के घर पर रह गई। रास्ते में नरेश की तबीयत बिगड़ने पर उसे बरवाला पेट्रोल पंप के पास ले जाया गया, जहां परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज, अग्रोहा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि राजकुमार और उसकी पत्नी पिंकी द्वारा काफी समय से नरेश को धमकियां दी जा रही थीं। उसे गांव में आकर बेइज्जत करने और मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही जाती थी। परिजनों का दावा है कि उनके पास बातचीत की आडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है, जिसे वे पुलिस को सौंपने के लिए तैयार हैं। रमेश कुमार ने आशंका जताई कि उसके भाई की मौत मानसिक परेशानी के चलते कोई जहरीला पदार्थ खाने अथवा राजकुमार और उसकी पत्नी पिंकी द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाए जाने से हुई हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।