हिसार में किराये के मकान में मिला व्यक्ति का शव, शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की आशंका
हिसार के न्यू मॉडल टाउन में 53 वर्षीय रोहताश का शव उनके किराये के कमरे में मिला। पुलिस ने मौके ...और पढ़ें
-1795024411836_m.webp)
हिसार में किराये के मकान में मिला व्यक्ति का शव। सांकेतिक फोटो
HighLights
हिसार के न्यू मॉडल टाउन में मिला 53 वर्षीय रोहताश का शव।
पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल।
स्वजनों ने बताया अत्यधिक शराब पीने का आदी था मृतक रोहताश।
जागरण संवाददाता, हिसार। न्यू मॉडल टाउन में किराये के मकान में रहने वाले 53 वर्षीय रोहताश का शव बुधवार सुबह कमरे में मिला। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने उनके बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। स्वजनों के अनुसार, रोहताश रंग-पेंट का काम करता था और शराब पीने का आदी था। पत्नी और बच्चों से झगड़े के कारण वह अलग किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ चंद्रलोक कालोनी में रहती है। मकान मालिक ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी।