Move to Jagran APP

हिसार में निशुल्‍क भोजन वितरण के लिए निगम का एक्शन प्लान, पांच जोन में बांटा शहर

हर भूखे व्यक्ति तक भोजन पहुंच सके इसके लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत हिसार को 5 जोन में बांटा गया है। हर जोन में इंजीनियर से लेकर जनप्रतिनिधी की डयूटी लगाई

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 12:51 PM (IST)
हिसार में निशुल्‍क भोजन वितरण के लिए निगम का एक्शन प्लान, पांच जोन में बांटा शहर

हिसार, जेएनएन। हर भूखे व्यक्ति तक भोजन पहुंच सके इसके लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार किया है। नगर निगम मेयर गौतम सरदाना और निगम कमिश्नर डा. जेेके अभीर के दिशा निर्देशों पर निगम अधीक्षक अभियंता रामजीलाल के नेतृत्व में एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने इंजीनियर टीम व प्रशासन को प्लान एग्जीक्यूट के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

जिसके तहत हिसार को 5 जोन में बांटा गया है। हर जोन में इंजीनियर से लेकर जनप्रतिनिधियों की डयूटी लगाई है। उनकी मॉनिटरिंग में सामाजिक संस्थाओं की मदद से शहर में भोजन बांटा जाएगा। इसके अलावा झुग्गी-झोपडिय़ों में बीमारी को चिकित्सा सुविधा प्रदान के लिए मोबाइल टीमें वहां भेजी जाएंगी।

20 वार्डों को ये अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

वार्ड,        मॉनिटङ्क्षरग अधिकारी

1-5             एक्सईएन संदीप कुमार और एमई संदीप बेनीवाल

6-10            एक्सईएन जयवीर डूडी और एमई प्रवीन गंगवानी

11-15            एक्सईएन संदीप सिहाग और एमई सुनील लांबा

16-20            एक्सईएन एचके शर्मा और एमर्ठ प्रवीन वर्मा

पांच जोन में किस वार्ड में कौन करेगा भोजन वितरण

जोन,    वार्ड नंबर,                ये संस्था मुहैया करवाएंगी भोजन,    पार्षद नेतृत्व

1    वार्ड 1 और 2                बुधला संत मंदिर, ऋषि नगर        अनिल जैन व कविता केडिया

2    वार्ड-3, 4, 5, 6, 7, 8, 19 और 20    गुरुद्वारा ङ्क्षसह साहेब, नागोरी गेट    शालू दीवान, अनिल मानी, ज्योति महाजन, उमेद खन्ना, मनोहर लाल, भूप ङ्क्षसह, ङ्क्षपकी शर्मा और अंबिका शर्मा

3    वार्ड-12 और 14                गुरुद्वारा, मॉडल टाउन        जगमोहन मित्तल और अमित ग्रोवर

4    वार्ड-15 से 18                संत निरंकारी             प्रीतम सैनी, विनोद, महेंद्र जुनेजा और जयवीर गुज्जर

5    वार्ड-9, 10, 11 और 13            श्री कुरुक्षेत्र गोशाला         जयप्रकाश, बिमला देवी, सरोज बाला, अमिता ङ्क्षसह

ये हैं इनके संपर्क नंबर

संस्था का नाम,                            संपर्क जन,         मोबाइल नंबर

बुधला संत मंदिर, ऋषि नगर        मनोज नागपाल        9416359352

गुरुद्वारा सिंह साहेब, नागोरी गेट    सोनी पालको          9812600038

गुरुद्वारा, मॉडल टाउन               अनमदीप सिंह       9813330383

संत निरंकारी                            विपिन कुमार        9255550195

श्री कुरुक्षेत्र गोशाला                   सत्यप्रकाश            9896395253

झुग्गी- झोपडिय़ों का ब्योरा होगा तैयार

निगम कमिश्नर डॉ. जेके अभीर ने कहा कि शहर की सभी झुग्गी-झोपडिय़ों के कलस्टर बनाए जाएंगे। क्लस्टर्स को नाम देकर नाम वहां झोपडिय़ों व निवासियों की संख्या इत्यादि का ब्यौरा तैयार होगा। इसके पश्चात इन क्लस्टर्स में सप्ताहभर का ड्राई राशन बंटवाया जाएगा। ऐसा करते समय रजिस्टर मेंनटेन करके या कोई अन्य मैकेनिज्म बनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी तक राशन पहुंच गया। यह इसलिए ताकि स्टॉक करने जैसी समस्याएं ना हो। इस व्यवस्था को नगर निगम तथा रेडक्रॉस की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से झुग्गी-झोपडिय़ों के क्लस्टर अनुसार मोबाइल टीमें भेजी जाएंगी। वहां रहने वाले लोगों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें दवा इत्यादि का वितरण करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

----कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भोजन वितरण किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने नया प्लान भी बनाया है। हमारा प्रयास है कि हर गरीब, आश्रयहीन और भूखे परिवार को भोजन मिले इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। मेरी ओर से भी संस्थाओं से अपील है कि वे सहयोग के लिए आगे आएं।

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.