विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में फोन चोरी का लगा आरोप तो छत से कूदा होटल मालिक, पार्टी में हुआ था जमकर विवाद

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:01 PM (IST)

हिसार के डाबड़ा चौक स्थित एक होटल में मोबाइल चोरी के आरोप के बाद होटल मालिक सचिन दूसरी मंजिल से ...और पढ़ें

फोन चोरी का लगा आरोप तो दूसरी मंजिल से कूद गया होटल मालिक।

फोन चोरी का लगा आरोप तो दूसरी मंजिल से कूद गया होटल मालिक।

HighLights

  1. हिसार के होटल मालिक पर लगा मोबाइल चोरी का आरोप

  2. आरोप के बाद होटल मालिक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई

  3. घायल होटल मालिक अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर का व्यस्तम डाबड़ा चौक। चौक पर मौजूद एक होटल में दोस्तों की पार्टी चल रही थी। दूसरी मंजिल पर चलती इस पार्टी में अचानक से एक युवक ने मोबाइल चोरी होने की बात कही।

शक किया 30 साल होटल मालिक सचिन पर। चोरी का आरोप पर होटल मालिक और युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। उसके बाद अचानक से होटल मालिक दूसरी मंजिल से कूद गया। गंभीर रूप से घायल उस होटल मालिक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ की। घायल के होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार डाबड़ा चौक के पास एक होटल में शनिवार रात को कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। होटल की छत पर पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान एक युवक का फोन चोरी हो गया। युवकों ने होटल मालिक पर फोन चोरी होने का शक जाहिर किया।

इसी बात को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक कहासुनी होती रही। विवाद इतना बढ़ गया किया युवकों ने डायल 112 पर काल कर दी। इसी दौरान होटल मालिक ने घबरा कर छत से छलांग लगा दी।

जिस कारण सचिन के हाथ, पांव के अलावा सिर में चोट आई। उसे उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो होटल की छत पर बीयर की बोतले पड़ी थी।

पुलिस ने मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ की। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सकों की तरफ से घायल को फिट करने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।