विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिसार का DJ विवाद: क्या आज गणेश का जबरन अंतिम संस्कार करेगी पुलिस? 9 दिन से परिजनों ने शव नहीं स्वीकारा

Published: Wed, 16 Jul 2025 03:07 PM (GMT+05:30)

हिसार के भगत सिंह नगर में गणेश की छत से गिरने से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवारों का ...और पढ़ें

हिसार के युवक की मौत के मामले में जांच को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए।
हिसार के युवक की मौत के मामले में जांच को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के 12 क्वार्टर एरिया में भगत सिंह नगर में छत से गिरने से हुई युवक गणेश की मौत के मामले में बुधवार को सिविल अस्पताल में नौवे दिन पीड़ित परिवारों का धरना जारी रहा।

दोपहर करीब 12:00 बजे महापंचायत शुरू हुई है। महापंचायत में दलित समुदाय के लोगों के अलावा किस संगठन और अन्य कर्मचारी संगठन भी पहुंचे हुए हैं। वहीं, भारी तादात में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिया दिया था अल्टीमेटम

पुलिस प्रशासन की तरफ से सिविल अस्पताल में आने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। महापंचायत में पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से परिवार वालों के बिना अनुमति के ही शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया।

इतना ही नहीं पुलिस ने सबके अंतिम संस्कार के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की तरफ से पुलिस पर अभी तक कोई भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

महापंचायत के दौरान आगामी रणनीति का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पुलिस के 12 घंटे के अल्टीमेटम का समय आज खत्म हो गया है। ऐसे में अगर पीड़ित के परिजन उसका अंतिम संस्कार नहीं करते है तो प्रशासन की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- देवेन्द्र बूड़िया की न्यायिक हिरासत 14 दिन तक बढ़ी, ऑस्ट्रेलिया भेजने का लालच देकर युवती से रेप करने का लगा है आरोप