Move to Jagran APP

लिंगानुपात में हिसार जिला प्रदेशभर में 13वें स्थान पर पहुंचा, 9725 लड़कों पर 8834 लड़कियां

हिसार जिले में सबसे ज्यादा बच्चाें ने जन्म लिया है। जिले में साल 2022 में अब तक 9725 लड़कों पर 8834 लड़कियों ने जन्म लिया है। इससे जिले का लिंगानुपात 908 पर पहुंच गया है। यानी एक हजार लड़कों पर 908 लड़कियाें ने जन्म लिया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 07:47 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:47 AM (IST)
लिंगानुपात में हिसार जिला प्रदेशभर में 13वें स्थान पर पहुंचा, 9725 लड़कों पर 8834 लड़कियां
हिसार जिले का लिंगानुपात 908 पर पहुंच गया है, जिसे ओर बढ़ाने की जरूरत

कुलदीप जांगड़ा, हिसार। प्रदेशभर में इस साल नुंह, फरीदाबाद व गुरुग्राम के बाद हिसार जिले में सबसे ज्यादा बच्चाें ने जन्म लिया है। जिले में साल 2022 में अब तक 9725 लड़कों पर 8834 लड़कियों ने जन्म लिया है। इससे जिले का लिंगानुपात 908 पर पहुंच गया है। यानी एक हजार लड़कों पर 908 लड़कियाें ने जन्म लिया है।

loksabha election banner

इसी के साथ प्रदेश में लिंगानुपात मामले में हिसार जिला 13वें स्थान पर पहुंच गया है। नुंह जिला सबसे छोटा जिला है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया और नूंह का लिंगानुपात 923 है। फतेहाबाद जिला सबसे पहले स्थान है और रेवाड़ी जिला सबसे नीचले स्थान पर है। फतेहाबाद का लिंगानुपात 969 है।

पिछले साल के मुकाबले जिले के लिंगानुपात में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो बड़ी बात है। इसे बढ़ाना जरूरी है। इसके चलते हिसार का ग्रोथ रेट भी नीचे गिरा है। जुलाई माह के मुकाबले जून माह में लिंगानुपात बढ़कर 943 प्रतिशत पर पहुंच गया था। बता दें कि राज्य स्तर प्रदेश का लिंगानुपात 914 है।

कहा जाए कि इस साल लिंगानुपात कम होना चिंताजनक विषय है।

पिछले सात सालों का आंकड़ा

2021 - 18316 - 16942 - 925

2020 - 19216 - 17728 - 923

2019 - 18052 - 16828 - 932

2018 - 17958 - 16402 - 913

2017 - 18298 - 16855 - 921

2016 - 15354 - 14028 - 914

2015 - 18965 - 16806 - 886

यह है जिले में सीएचसी वाइज आंकड़ा

सीएचसी - लिंगानुपात

आर्यनगर - 922

खांडा खेड़ी - 1012

उकलाना - 840

सोरखी - 924

सीसवाल - 1053

सिसाय - 957

मंगाली - 942

प्रदेशस्तर पर किस जिले में कितने लड़कों व लड़कियाें ने लिया जन्म

जिला - लड़के - लड़कियां - कुल जन्म - लिंगानुपात

फतेहाबाद - 4539 - 4399 - 8938 - 969

जींद - 5504 - 5209 - 10713 - 946

सिरसा - 5641 - 5291 - 10932- 038

पलवल - 7091 - 6627 - 13718 - 935

पंचकूला - 3337 - 3113 - 6450 - 933

गुरुग्राम - 10854 - 10113 - 20967 - 932

यमुनानगर - 6243 - 5786 - 12029 - 927

भिवानी - 5251 - 4865 - 10116 - 926

नुंह - 14766 - 13627 - 28393 - 923

अंबाला - 5270 - 4849 - 10119 - 920

रोहतक - 6605 - 6075 - 12680 - 920

पानीपत - 8133 - 7291 - 15524 - 909

हिसार - 9725 - 8834 - 18559 - 908

चरखी दादरी - 1542 - 1398 - 2940 - 907

कैथल - 4977 - 4461 - 9438 - 896

कुरुक्षेत्र - 4315 - 3863 - 8178 - 895

सोनीपत - 7168 - 6396 - 13564 - 892

फरीदाबाद - 12841 - 11422 - 24263 - 889

झज्जर - 3068 - 2714 - 5782 - 885

महेंद्रगढ़ - 3556 - 3142 - 6698 - 884

करनाल - 7603 - 6710 - 14313 - 883

रेवाड़ी - 5364 - 4716 - 10080 - 879

स्टेट का कुल आंकड़ा - 143393 - 131001 - 274394 - 914


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.