विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर 100 किलो सोना और 1500 किलो चांदी बिकने की उम्मीद, हिसार में 420 करोड़ रुपये के कारोबार की आस

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:48 PM (IST)

हिसार के सर्राफा बाजार को धनतेरस पर सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद करीब 420 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

हिसार में 420 करोड़ रुपये के कारोबार की आस (फाइल फोटो)

हिसार में 420 करोड़ रुपये के कारोबार की आस (फाइल फोटो)


HighLights

  1. हिसार में धनतेरस पर 420 करोड़ के कारोबार की आस

  2. 100 किलो सोना, 1500 किलो चांदी बिकने का अनुमान

  3. मंदी के बाद सर्राफा बाजार में नई जान आने की उम्मीद

जागरण संवाददाता, हिसार। सोने-चांदी के भाव आसमान पर हैं, लेकिन धनतेरस पर इनकी चमक फीकी पड़ने की उम्मीद नहीं है। महंगाई और लगातार ऊंचे दामों के बीच भी हिसार के सर्राफा बाजार को इस बार धनतेरस पर करीब 420 करोड़ रुपये के कारोबार की आस है।

अनुमान है कि त्योहार पर जिले में करीब एक क्विंटल सोने और 15 क्विंटल चांदी की बिक्री हो सकती है। पिछले करीब दस महीने से मंदी का सामना कर रहे सर्राफा कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस की शुभ खरीदारी बाजार में नई जान फूंक सकती है। सोने-चांदी के मौजूदा भाव आम ग्राहकों के बजट को जरूर प्रभावित कर रहे हैं।

ऐसे में लोग बड़ी खरीदारी के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार आभूषण, सिक्के और चांदी के उत्पाद खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में भाव कम होने का इंतजार करने वाले ग्राहक भी हैं, लेकिन धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा कारोबारियों के लिए उम्मीद की सबसे बड़ी वजह बनी हुई है।

हिसार में 1200 स्वर्णकारों की दुकानें

स्वर्णकारों सेवा संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री गुरदीप सिंह चड्ढा के अनुसार, हिसार जिले में करीब 1200 स्वर्णकारों की दुकानें हैं। इनमें अकेले हिसार शहर में छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग 500 ज्वेलर्स की दुकानें हैं। इस बार धनतेरस पर सोने की अनुमानित बिक्री करीब 100 किलो और चांदी की बिक्री 1500 किलो तक पहुंचने की उम्मीद है।

पिछले धनतेरस पर रही थी कम खरीदारी

गुरदीप सिंह चड्ढा के अनुसार, पिछले धनतेरस पर सर्राफा बाजार में अपेक्षाकृत कम बिक्री हुई थी। पिछले दस महीनों से भी कारोबार में मंदी बनी हुई है। ऐसे में इस बार धनतेरस कारोबारियों के लिए काफी अहम है। सोने-चांदी के ऊंचे भाव के बावजूद उन्हें उम्मीद है।

हिसार का सर्राफा बाजार

  • जिले में करीब 1200 स्वर्णकारों की दुकानें।
  • हिसार शहर में लगभग 500 ज्वेलर्स।
  • 22 कैरेट सोना: 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • 24 कैरेट सोना: 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चांदी: 1.87 लाख रुपये प्रति किलोग्राम।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।