हिसार से बीकानेर रेलसेवा 9 दिसंबर तक रद, बीकानेर-हिसार ट्रेन रतनगढ़ तक चलेगी
बीकानेर मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण 9 दिसंबर को हिसार-बीकानेर रेलसेवा रद्द रहेगी। बीकानेर-हिसार ट्रेन 1 और 8 दिसंबर को रतनगढ़ तक ही चलेगी, आगे का मार्ग रद्द रहेगा।

तकनीकी कार्य के चलते हिसार-बीकानेर रेलसेवा 9 दिसंबर को रहेगी रद (फाइल फोटो)
HighLights
हिसार-बीकानेर रेलसेवा 9 दिसंबर को पूरी तरह रद्द।
बीकानेर-हिसार ट्रेन रतनगढ़ तक ही संचालित।
यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें।
जागरण संवाददाता, हिसार। बीकानेर मंडल पर रेलपथ से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते दिसंबर में हिसार-बीकानेर रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से लिए जा रहे ब्लाक के कारण दो रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा 9 दिसंबर को रद रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा के संचालन में भी बदलाव किया गया है।
यह ट्रेन 2 और 9 दिसंबर के स्थान पर अब एक और 8 दिसंबर को बीकानेर से रवाना होगी। इसके अलावा यह रेलसेवा रतनगढ़ स्टेशन तक ही संचालित होगी। रतनगढ़ से हिसार के बीच इस ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।