विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार से जम्मू व अहमदाबाद के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, अब वैष्णो देवी जाना होगा और भी आसान

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:02 AM (IST)

हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी। डीजीसीए को मंजूरी ...और पढ़ें

हिसारवासियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा।

हिसारवासियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा।

HighLights

  1. हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी

  2. फ्लाइट शेड्यूल की मंजूरी के लिए डीजीसीए को फाइल भेजी गई

  3. 27 अक्टूबर से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद, यात्रियों को लाभ

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से धार्मिक यात्राओं और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने जा रही है। हिसार से अब जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

हिसार एयरपोर्ट प्रशासन ने फ्लाइट शेड्यूल की मंजूरी के लिए फाइल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भेज दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 27 अक्टूबर से इन दोनों शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स उड़ान भरना शुरू कर देंगी।

जिससे माता वैष्णो देवी और श्रीनगर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ गुजरात व्यापार के सिलसिले में जाने वाले कारोबारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

व्यापार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की हवाई यात्रा

धार्मिक स्थल पर जाने व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अब हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। इसके लिए हिसार के अधिकारियों ने फाइल मंजूर कर डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के पास भेज दी है।

उम्मीद है 27 अक्टूबर से दोनों जगह के लिए जहाज हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरे। अभी यहां से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए जहाज उड़ान भर रहे हैं।

हिसार एयरपोर्ट पिछले वर्ष शुरू किया था, तब अयोध्या और दिल्ली के लिए जहाज ने उड़ान भरी थी। उसके बाद चंडीगढ़ और जयपुर के लिए जहाज उड़े। अब जम्मू के लिए जहाज शुरू होने से वैष्णो देवी के साथ श्रीनगर आने वालों को भी फायदा होगा।

कंपनी ने मांगा 27 अक्टूबर का शेड्यूल

कंपनी ने हिसार से उड़ान भरने के लिए 27 अक्टूबर का शेड्यूल मांगा है। हिसार से अप्रूवल के बाद डीजीसीए के पास फाइल गई है। उनकी तरफ से अब समय और दिन तय किया जाएगा। उसके बाद सीधी उड़ान शुरू होगी। अक्टूबर से शुरू हो सकती उड़ान, डीजीसीए के पास मंजूरी के लिए हिसार से भेजी फाइल।

यह भी पढ़ें- हिसार से कुल्लू होते हुए जम्मू के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, पर्यटन कारोबार को मिलेगी गति; अभी हो रहीं 8 उड़ान