Move to Jagran APP

Weather Update: फतेहाबाद में मौसम ने ली करवट, झमाझम हुई बरसात, तापमान में आई गिरावट

फतेहाबाद में सितंबर महीने में रिकार्डतोड़ बरसात हो चुकी। पिछले पांच सालों में इतनी बरसात नहीं हुई जितनी सितंबर महीने में हो चुकी है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में अनुमान है कि हल्की बरसात भी हाे सकती है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 06:41 PM (IST)
फतेहाबाद में हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव।

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद में सितंबर महीने में रिकार्डतोड़ बरसात हो चुकी। पिछले पांच सालों में इतनी बरसात नहीं हुई जितनी सितंबर महीने में हो चुकी है। यही हाल अगस्त महीने में रहा। इस कारण जिले में भूना व भट्टूकलां क्षेत्र में पूरी तरह फसल खराब हो चुकी है। लेकिन अब आने वाले दो से तीन दिनों तक फिर मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

loksabha election banner

मंगलवार को मौसम परिवर्तनशील भी रहा। सुबह सुबह से ही काले बादल छाये रहे। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकली। लेकिन उसके बाद एकाएक मौसम बदल गया और काले बादल छा गये। इस दौरान फतेहाबाद, भट्टूकलां व रतिया के अनेक गांवों में झमाझम बरसात हुई। शहर में सबसे अधिक 17 एमएम बरसात ुहई। जिससे जगह-जगह पानी भर गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार यह बरसात 10 दिनों के बाद हुई। जिससे बरसात बंद होने के कुछ ही समय बाद पानी निकासी भी हो गया। जिले भट्टूकलां खंड में 9 एमएम तो रतिया में 10 एमएम बरसात हुई। बरसात होने से तापमान में एकाएक गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था जो मंगलवार को गिरकर 30 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया।

ये बोले किसान

गांव धांगड़ के किसान रामस्वरूप, सुरजीत सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार ने बताया कि अब बरसात केवल नुकसान पहुंचा रही है। मंगलवार को भी बरसात होने से नरमा की फसल पर असर पड़ा है। अगर आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा तो जो फल आया हुआ है वो भी खराब हो जाएगा। पिछले दिनों जो बरसात हुई थी उससे भी नुकसान हुआ है। इस बार नरमा की फसल की औसत भी गिर गई है। वहीं धान क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अगर आगामी दिनों में तेज हवा के साथ बरसात होगी तो धान की फसल जमीन पर बिछ जाएगी।

अब जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले दो से तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में अनुमान है कि हल्की बरसात भी हाे सकती है। वहीं हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी होगी। वही मौसम विभाग की माने तो कुछ स्थानों पर मध्यम बरसात होगी। अगले तीन दिनों तक बादल छाये रहेंगे। जिससे फसलों में बीमारी आने की संभावना अधिक है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

मंगलवार को हुई बरसात का आंकड़ा

क्षेत्र        बरसात (नोट: यह बरसात एमएम में है)

फतेहाबाद    17

रतिया       10

भट्टूकलां    9

अब जाने पिछले कुछ दिनों का तापमान (नोट: यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

तिथि        अधिकतम      न्यूनतम

15          31           21

16          30           21

17          31            22

18          32           21

19          33           23

20          35           24

21          32           22

आंकड़ों में जाने कितनी हेक्टेयर में फसलें

नरमे की फसल : 69 हजार हेक्टेयर

धान : 1 लाख 10 हजार हेक्टेयर

ग्वार : 4 हजार हेक्टेयर

बाजरा : 3 हजार हेक्टेयर

मूंगफली : 10 हजार हेक्टेयर

मूंग : 2 हजार हेक्टेयर

हिसार वरिष्ठ वैज्ञानिक मौसम विभाग के डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में कहीं पर बरसात भी हो सकती है। ऐसे में किसान सिंचाई कार्य रोक दे। इसके अलावा कीटनाशक का प्रयोग करते समय मौसम का ध्यान रखे। दो से तीन दिनों के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.