विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौतपा आज से, गर्मी अौर बढ़ेगी लेकिन बारिश से राहत के भी आसार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 09:25 AM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 08:29 PM (IST)

आज से नौतपा शुरू हो गया है। नौ दिन सूर्य और पृथ्‍वी के बीच की दूरी कम हो जाती है ...और पढ़ें

नौतपा आज से, गर्मी अौर बढ़ेगी लेकिन बारिश से राहत के भी आसार
नौतपा आज से, गर्मी अौर बढ़ेगी लेकिन बारिश से राहत के भी आसार

जेएनएन, हिसार। नौतपा आज से शुरू हो गया है। इससे गर्मी और बढ़ेगी, लेकिन इस दौरान बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग केे अनुसार, 29 मई तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। 30 मई को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बरसात हो सकती है। इसके साथ ही इस बार मानसून के प्रदेश में तय समय से तीन-चार दिन पहले ही पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, गर्मी भी बेहद जरूरी है। जितनी ज्यादा गर्मी पड़ेगी, उतनी ही मजबूती के साथ मानसून के सक्रिय होने की संभावना बनती है। नौतपा के कारण आज से तापमान में वृद्धि की संभावना है। इससे लाेगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

क्‍या होता है नौतपा

मई माह के अंतिम सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। इस कारण सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ती हैं। इससे इन दिनों में गर्मी पूरे चरम पर होती है। वैसे तो यह नौ दिन के लिए होता है लेकिन अधिक गर्मी की वजह से बीच में कई बार बारिश भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: रामराज पर सवाल उठा कर विवादों में घिरे वरिष्‍ठ IAS प्रदीप कासनी

घट रही नमी, बढ़ रहा तापमान

रविवार की बरसात के बाद मौसम ने फिर से करवट ली है। मौसम में नमी की मात्रा घटने और तापमान बढऩे लगा है। भीषण गर्मी व लू के थपेड़े फिर शुरू हो गए हैं। तापमान में वृद्धि होती जा रही है।

-------

'' अभी मानसून केरल में भी सक्रिय नहीं हुआ है। 30 मई तक मानूसन केरल पहुंचने की संभावना है। जिस प्रकार से गर्मी बढ़ रही है, उससे लगता है कि मानसून तय समय से पहले प्रदेश में पहुंच जाएगा।

                                                      -डॉ. डीएस बुदेला, विशेषज्ञ, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान।

जिलों में तापमान-

जिला                अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

हिसार                   43.1
फतेहाबाद              39
भिवानी                 43
चरखी दादरी           42
रोहतक                  41
झज्जर                  42

करनाल                 39       
कैथल                   43       
यमुनानगर            41       
कुरुक्षेत्र                 40       
अंबाला                 40.2

मई माह में पिछले 10 साल का अधिकतम तापमान

2007        42
2008        42.6
2009        43.6
2010        45
2011        42
2012        44.5

2013        45.6
2014        43
2015        44.6
2016        43.8
2017        43.6

देखें तस्‍वीरें: हरियाणा में गर्मी के तेवर लगातार हो रहे तीखे, सांसत में लोग