Move to Jagran APP

HBSE 12th Results 2021 : आज घोषित नहीं हुआ हरियाणा बोर्ड की 12वीं का रिजल्‍ट, जानें कल होगा जारी

HBSE 12th Results 2021 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजट आज जारी नहीं हुआ। बोर्ड ने कहा है कि अब 12वीं का रिजल्‍ट कल जारी किया जाएगा। बोर्ड ने रिजल्‍ट की सारी तैयारी कर ली है औ कल किसी भी समय इसे जारी कर दिया जाएगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 09:53 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 08:31 PM (IST)
हरियाणा स्‍कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट कल घोषित करेगा। (फाइल फोटो)

भिवानी, जागरण संवाददाता। HBSE Results 2021:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं का परिणाम तैयार हाे चुका है, लेकिन इसके आज नहीं घोषित किया गया। अब बोर्ड इसे कल यानि 26 जुलाई को घोषित करेगा। पहले कहा गया था कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यह रिजल्‍ट 25 जुलाई को घोषित करेगा। 12वी का रिजल्‍ट सीबीएसई की तर्ज पर तैयार किया गया है।

loksabha election banner

आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में वन महोत्सव मनाया गया और इसी कारण 12वीं का परिणाम सोमवार को घोषित करने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी की है। बरसात का मौसम है और पर्यावरण संरक्षण के लिए वन महोत्सव मनाने का निर्णय सरकार के आदेश अनुसार लिया गया।

बोर्ड ने रिजल्ट की कर ली है पूरी तैयारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परीक्षार्थियों की सूची स्कूलों को भेज कर उनके 10वीं और 11वीं के अंकों का विवरण मांगा था। शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के अनुसार लगभग सभी विद्यार्थियो के स्कूलों से अंक आ चुके हैं। अब परिणाम जारी करना बाकी है और इसे सोमवार को जारी कर दिया जाएगा।

दो लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों का घोषित होगा परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्ष्ज्ञा बोर्ड अधिकारियों के अनुसार 12वीं के दो लाख 27 हजार 565 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इनमें एक लाख 18 हजार 716 लड़के और एक लाख आठ हजार 869 लड़कियां शामिल हैं। बता दें कि 10वीं का रिजल्‍ट इस बार शत-प्रतिशत रहा था और 12वीं का रिजल्‍ट भी करीब-करीब ऐसा ही होने की संभावना जताई जा रही है।

आज शिक्षा बोर्ड में वन महोत्सव

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में रविवार को वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत बोर्ड प्रांगण में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जा रहे हैं। बोर्ड कर्मचारियों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी को शिक्षा बोर्ड चेयरमैन और सचिव पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाएंगे। चेयनमैन प्रो. जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि बरसाती सीजन शुरू हो गया और वन महोत्सव के दौरान बोर्ड पौधे लगाने का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन अपने आप में बेमिसाल होगा।

------

रिजल्‍ट की सारी तैयारी हो चुकी है : जगबीर

'' कक्षा 12वीं का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की पूरी तैयारी है। हालांकि 25 जुलाई परीक्षा परिणाम जारी करने की अंतिम तिथि घोषित की गई थी लेकिन अब सोमवार को ही परिणाम जारी हो सकेगा।

                                                       - डा. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.