एचएयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदान के लिए लोगों को शहर में किया जागरूक
जागरण संवाददाता हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना
जागरण संवाददाता, हिसार।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विवि के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली को गवर्नमेंट कालेज मैदान से छात्र कल्याण निदेशक डा. देवेन्द्र सिंह दहिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नोडल अधिकारी डा. भगत सिंह के मार्गदर्शन में शहर के मुख्य बाजारों में मतदाता जागरूक रैली निकाली। रैली ग्रीन स्क्वेयर मार्केट, सब्जी मंडी चौक से होकर आर्य समाज मंदिर के रास्ते रेड स्क्वेयर मार्केट पर संपन्न हुई। स्वयंसेवकों ने दुकानों पर जाकर पर्चों के माध्यम से भी मतदान के लिए जागरूकता फैलाई। अभियान के अंतर्गत, जिला प्रशासन से पिकी यादव ने स्वयंसेवकों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वोट देना मजबूत लोकतंत्र की निशानी है एवं कहा कि वोट के अधिकार को हमें व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने बताया कि ईवीएम, वीवीपैट आदि उपकरणों के प्रयोग से चुनाव की प्रक्रिया आसान हो गई है। उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट के उपयोग पर एक वीडियो दिखाकर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्टेज संचालन रूपित गोयल ने किया। रैली में सीनियर स्वयंसेवकों जिकल मदान, मनोज सैनी, शरद कंबोज, दीपक बामल, शुभम गर्ग, हन्नी, अक्षय महता आदि के सहयोग से दुकानदारों व खरीद करने आए लोगों से मतदान करने की अपील की।इसी अभियान के तहत 20 अक्टूबर को एनएसएस, माउंटेरिग क्लब द्वारा संयुक्त रूप से साइकिल यात्रा भी निकाली जाएगी।