Move to Jagran APP

नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिसार की बेटियों की हॉकी का दिखा जलवा, हरियाणा चैंपियन

कानपुर में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में हिसार की अनू की कप्तानी में हरियाणा ने मेजबान उत्तरप्रदेश की टीम को पराजित कर बना चैंपियन।

By Edited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 07:26 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 12:14 PM (IST)
नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिसार की बेटियों की हॉकी का दिखा जलवा, हरियाणा चैंपियन
नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिसार की बेटियों की हॉकी का दिखा जलवा, हरियाणा चैंपियन

जेएनएन, हिसार : हिसार की बेटियां की हॉकी का जादू नेशनल चैंपियनशिप में सिर चढ़कर बोला। कानपुर में आयोजित फाइव ए साइड हॉकी सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में हिसार की अनू की कप्तानी में हिसार की ही दीपिका के शानदार दो गोल की बदौलत हरियाणा ने मेजबान उत्तरप्रदेश की टीम को फाइनल में 4-2 के अंतराल से पराजित किया। फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने चार गोल किए। खास बात यह रही कि ये चारों ही गोल हिसार की बेटियों ने किए जिसकी बदौलत हरियाणा चैंपियन बन गया। टूर्नामेंट की शान हिसार की बेटी व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपिका बनी। जिसने टूर्नामेंट में 15 गोल कर वेस्ट प्लेयर और बेस्ट स्कोरर का सम्मान हासिल किया।

loksabha election banner

 टूर्नामेंट में टीम में 9 खिलाड़ियों में से 6 हिसार की खिलाड़ी हरियाणा को चैंपियन बनाने वाली हिसार की बेटियां हैं। प्रदेश की टीम में 9 खिलाड़ी हैं। जिसमें 6 हिसार की हैं। जिसमें गोलकीपर से लेकर एटेकर तक हिसार की बेटियां रही। फाइनल मुकाबले में चार गोल हुए। कोच आजाद ¨सह मलिक ने कहा कि दीपिका के दो गोल सहित चारों ही गोल हिसार की बेटियों ने दागे। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 22 से 27 सितंबर को आयोजित टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने 3 लीग सहित कुछ 6 मैच खेले। जिसमें हरियाणा की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित किया। हरियाणा अधिकांश मैचों में एक तरफा जीत हासिल की। टीम में 9 में से हिसार के ये 6 खिलाडियों में अनू,  दीपिका, रेखा, नीलम, मोनिका, ऊषा, शामिल है।

हिसार तीन सालों में हरियाणा दूसरी बार चैंपियन

साल 2019 - कानपुर - हरियाणा चैंपियन

साल 2018 - बंगलूरू - हरियाणा उपविजेता

साल 2017 - पूणे - हरियाणा चैंपियन

बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

सीनियर कोच मलिक सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने कहा कि हरियाणा की टीम ने अनुशासन में एकजुटता दिखाई और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर हरियाणा को चैंपियन बना दिया है। हिसार की बेटी अनू की कप्तानी में टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर दीपिका सहित साथी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जीत मिली। हिसार की बेटियों के बेहतर प्रदर्शन से हिसार की उभरती हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी व हौंसला बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.