Haryana Weather: हरियाणा में 5 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम; बढ़ेगा दिन का तापमान
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हरियाणा में 5 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
-1793479114423_m.webp)
हरियाणा में 5 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम। सांकेतिक फोटो
HighLights
5 नवंबर तक हरियाणा में शुष्क रहेगा मौसम।
दिन के तापमान में बढ़ोतरी, सुबह-शाम ठंड।
मध्यम गति से चलेंगी हवाएं, नारनौल में 14°C।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अब आने वाले दिनों में मौसम खुश्क रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने मध्यम गति से हवाएं चलने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने और सुबह-शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं नारनौल का रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में हवाओं के बदलाव उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना से पांच नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से सुबह व शाम को ठंड बने रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
तापमान का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)
जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला
17
29.2
फरीदाबाद
17.7
30.4
गुरुग्राम
14.9
29
हिसार
17.5
31
करनाल
15.7
28.6
कुरुक्षेत्र
17.8
28.7
पानीपत
17.7
28.5
रोहतक
16.8
27.9
सिरसा
17.8
30.2