Move to Jagran APP

Haryana Weather Update: हरियाणा में लुढ़कने लगा तापमान, 13 व 14 जनवरी को बादल छाने के आसार

हरियाणा प्रदेश में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहेगा। आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है। अलसुबह देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 11:40 AM (IST)
हरियाणा में अभी आगामी कई दिनों तक गला देने वाली सर्दी का अहसास होता रहेगा

हिसार, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था, मगर सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रविवार को धूप निकलने से जहां लोगों को राहत मिली तो सोमवार सुबह धुंध की अधिकता होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी थमती दिखाई दी। इसके बाद धूप भी निकल आई। हिसार में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम रहकर 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

वहीं नारनौल में सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहेगा। आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है। अलसुबह देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। मगर 13 जनवरी रात्रि व 14 जनवरी को राज्य में कहीं- कहीं आंशिक बादलवाई भी संभावित है।

धरती का तापमान कम होने से बढ़ेगी धुंध

धरती के तापमान में कमी आने से आने वाले दिनों में धुंध छा सकती है। इसके साथ ही धीमी गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी बढ़ाने का काम कर रही हैं।

सर्दी और धुंध से यातायात प्रभावित

बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण जिला में रोडवेज और ट्रेन दोनों ही व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं। खासकर रात की बसें जो लंबे रुटों जैसे दिल्ली, चंडीगढ़ रुटों पर चलती है उन पर कोहरे का खासा असर पड़ता दिख रहा है। लंबे रुटों की बसें अपने निर्धारित समय से कुछ समय देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही है।

प्रदेश में विभिन्न शहरों का तापमान

अंबाला-  7.5

भिवानी- 7.4

चंडीगढ़- 9.5

हिसार- 5.2

नारनौल- 4.0

करनाल-  6.8

सिरसा-  5.9

रोहतक-  7.4

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.