Move to Jagran APP

Haryana Weather Update: सियासी उठापटक के बीच मौसम ने ली अंगड़ाई, हरियाणा में आज से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update हरियाणा में इस दौरान सियासी उठापटक का दौर जारी है। इसी क्रम में मौसम विज्ञानियों ने चेताया है कि आज से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार रहेंगे। गुरुवार को भी हरियाणामें सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Fri, 10 May 2024 08:30 AM (IST)
Haryana Weather Update: सियासी उठापटक के बीच मौसम ने ली अंगड़ाई, हरियाणा में आज से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: सियासी उठापटक के बीच मौसम ने ली अंगड़ाई

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update: मौसम में बदलाव के साथ ही बुधवार देर रात से धूल भरी आंधी चली शुरू हो गई थी। विज्ञानियों के अनुसार 10 मई रात से चार दिन तक प्रदेश में वर्षा होने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में तेजी से हो रही वृद्धि पर रोक लगेगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

वीरवार को भी प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।

इसके तहत 10 मई की रात से बदलाव के साथ प्रदेश में चार दिन तक वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

आज से बारिश का अलर्ट

विभाग की तरफ से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 11, 12 और 13 मई को प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हो सकती है। वहीं बुधवार को चली हवाएं के चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

चढ़ने लगा पारा...

हिसार में पारा दिनोंदिन चढ़ता जा रहा है। ऐसे में दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप सभी को झुलसा रही है। पटेल नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छुट्टी के बाद दुपट्टे के सहारे धूप से बचने का प्रयास करती नजर आईं। वहीं आज से मौसम बदलने जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि अगले चार दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिले।

यह भी पढ़ें- चालाकी पड़ी भारी: चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए पुरुष शिक्षक ने खुद को बताया गर्भवती महिला, अधिकारी ने लगाई फटकार; बैठाई जांच