Haryana Weather News: उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से गिरेगा तापमान, किन-किन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज
Haryana Weather Update मौसम में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के बाद बुधवार से गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज से हवाएं बदलकर पूर्वाई से वापस उत्तर-पश्चिमी हो गई हैं।

हिसार, जागरण संवाददाता। मौसम में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के बाद बुधवार से गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज से हवाएं बदलकर पूर्वाई से वापस उत्तर-पश्चिमी हो गई हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती हैं।
23 फरवरी तक होगा परिवर्तन
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 23 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मंगलवार रात से ही हवा की दिशा में बदलाव हुआ है।
मौसम में बदलाव
इसके कारण पहाड़ों से मैदानों की ओर हवा चलेगी इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आगामी चार दिनों तक इसी प्रकार मौसम रहेगा। मौसम में बदलाव का असर कुछ जिलों में देखने को भी मिला।
नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पास
हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम आदि जिलों में दिन और रात दोनों तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पास पहुंच गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।