विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में रात में बढ़ी ठंड, 7.3 डिग्री पहुंचा पारा और यलो अलर्ट; देश के प्रदूषित टॉप-10 शहरों में हरियाणा के सात शहर

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:54 AM (IST)

प्रदेश में दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन रात में ठंड बढ़ रही है, गुरुग्राम में पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। साथ ही, हरियाणा के कई शहर देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

ठंड में दुकानों के बाहर रात काट रहे बेसहारा लोग। फोटो जागरण

ठंड में दुकानों के बाहर रात काट रहे बेसहारा लोग। फोटो जागरण

HighLights

  1. गुरुग्राम में रात का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

  2. हरियाणा के सात शहर देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में।

  3. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे का यलो अलर्ट।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दिन के समय तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन रात होते ही तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। गुरुग्राम में रात का तापमान गिरकर 7.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह और रात के समय लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

दूसरी तरफ, प्रदेश में प्रदूषण का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है। देश के सबसे अधिक एक्यूआइ वाले टाप-10 शहरों की सूची में हरियाणा के सात शहर शामिल हैं। बल्लभगढ़ 337 एक्यूआइ के साथ देश में पहले स्थान पर है, जबकि सिरसा 323 एक्यूआइ के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

गुरुग्राम 315 एक्यूआइ के साथ चौथे और पंचगांव 307 के साथ पांचवें स्थान पर है। हिसार का एक्यूआइ 298 दर्ज किया गया है। इसके अलावा सोनीपत, धारूहेड़ा और भिवानी भी देश के प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस हो रहा है। इससे सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम में बदलाव और कोहरे की संभावना के बीच प्रदूषण की दोहरी मार लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

कोहरे का यलो अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, युमनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी

शहर के प्रदूषित शहर

बल्लभगढ़ – 337
सिरसा – 323
गुरुग्राम – 315
पंचगांव – 307
हिसार – 298
सोनीपत – 297
धारूहेड़ा – 296
भिवानी – 282
फतेहाबाद – 266
मानेसर – 261
बहादुरगढ़ – 245
कैथल – 242
जींद – 188
यमुनानगर – 187
चरखी दादरी – 179
रोहतक – 169
नारनौल – 166
पानीपत – 160
फरीदाबाद – 156
कुरुक्षेत्र – 153
करनाल – 137
अंबाला – 136
पलवल – 119
पंचकूला – 74

अंबाला
12
29.2
फरीदाबाद
11.9
29.1
गुरुग्राम 11.6
29.1
हिसार
9.1
28.3
करनाल
9.7
28.5
कुरुक्षेत्र
10.9
28.1
नारनौल
10.2
24.5
पानीपत
11
29.4
रोहतक
10.4
24.6

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।