Move to Jagran APP

Haryana Weather News: हरियाणा में 20 नवंबर तक खुश्‍क रहेगा मौसम, जानें सर्दी को लेकर क्‍या है अपडेट

हरियाणा में पिछले दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। रात्रि व सुबह के समय अधिक ठंड अधिक होती है। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 03:05 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 03:05 PM (IST)
Haryana Weather News: हरियाणा में 20 नवंबर तक खुश्‍क रहेगा मौसम, जानें सर्दी को लेकर क्‍या है अपडेट
हरियाणा में बारिश नहीं होने से अभी प्रदूषण से राहत मिलने वाली नहीं है

जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा में प्रदूषण बढ़ रहा है तो साथ में ठंड भी बढ़ रही है। पिछले दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। रात्रि व सुबह के समय अधिक ठंड अधिक होती है। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। इसके बाद जैसे ही सूर्य निकलता है उसके बाद ठंड का असर सुबह आठ बजे के बाद कम होना शुरू होता है।

loksabha election banner

बुधवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यनूतम तापमान 9.0 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। मौसम में 20 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। ठंड के कारण खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्‍या भी बढ़ गई है।

इस दौरान राज्य में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति चलने से रात्रि के समय में गिरावट आएगी। इसी के साथ सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया मौसम में बदलाव हो रहा है। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति चलने से रात्रि के समय में गिरावट आएगी।

आद्रता हुई 94 प्रतिशत

इस मौसम में आद्रता 94 प्रतिशत हो गई है। वाष्पीकरण भी 1.3 एमएम है। इसी के साथ अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। गेहूं व चना की बिजाई के लिए उपयुक्त मौसम है। जिसको लेकर किसान खेतों में गेहूं व सरसों की बिजाई करने में जुटे हुए हैं। क्योंकि इस मौसम में गेहूं व चना के बीज समय पर अंकुरित होने का फायदा मिलेगा।

किस दिन क्या रहा तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान

12 नवंबर 30.4 डिग्री 12.5 डिग्री

13 नवंबर 29.5 डिग्री 11.0 डिग्री

14 नवंबर 29.0 डिग्री 10.1 डिग्री

15 नवंबर 27.3 डिग्री 10.6 डिग्री

16 नवंबर 27.1 डिग्री 9.4 डिग्री

17 नवंबर 27.1 डिग्री 9.0 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.