Haryana Mausam: हिसार में शिमला से भी ज्यादा ठंड, कई शहरों की हवा अब भी खराब; पढ़ें हरियाणा के मौसम का हाल
हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। हिसार का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी कम है। वहीं राजस्थान के चुरू का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अब हवा में नमी बढ़ेगी और स्मॉग छाने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों में बर्फबारी और गिरते तापमान का मैदानी क्षेत्र पर असर आया है। हरियाणा की रातें पहाड़ों से ठंडी हो गई है। हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री चल रहा है।
वहीं, राजस्थान के चुरू का तापमान 10.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अब हवा में नमी बढ़ेगी और स्मॉग छाने की संभावना व्यक्त की है। दूसरी तरफ शनिवार को चार शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ज्यादा खराब श्रेणी में रहा।
दिन के तापमान में हो सकती है गिरावट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवाओं की गति बदलने से बादलवाई हो सकती है। इससे रात के तापमान में उछाल के साथ दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। मगर 25 नवंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से दोबारा से तापमान गिर सकता है।
चार शहरों का एक्यूआई 300 पार
प्रदेश में चारों का एक्यूआई 300 पार चल रहा है। पानीपत की हवा सबसे ज्यादा खराब रही और एक्यूआई 377 तक पहुंच गया। इसी प्रकार 13 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 के बीच में चल रहा है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से स्मॉग छाने की संभावना व्यक्त की है मगर अभी मौसम साफ है।
यह भी पढ़ें- स्मॉग का दुष्प्रभाव: गर्भ में नवजात का घुट रहा दम, युवाओं से लेकर बुजुर्गों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
यह है हरियाणा शहरों की स्थिति
| जिला | एक्यूआई |
| अंबाला | 100 |
| बहादुरगढ़ | 296 |
| बल्लभगढ़ | 325 |
| भिवानी | 294 |
| चरखी दादरी | 289 |
| धारूहेड़ा | 226 |
| फरीदाबाद | 114 |
| गुरुग्राम | 265 |
| हिसार | 240 |
| जींद | 303 |
| कैथल | 288 |
| करनाल | 277 |
| कुरुक्षेत्र | 254 |
| मानेसर | 223 |
| पलवल | 105 |
| पंचकूला | 153 |
| पानीपत | 377 |
| रोहतक | 269 |
| सिरसा | 261 |
| सोनीपत | 333 |
| फतेहाबाद | 285 |
प्रदेश में तापमान
| जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
| अंबाला | 13.2 | 25.4 |
| भिवानी | 11.1 | 26 |
| गुरुग्राम | 11.6 | 28.7 |
| हिसार | 8.6 | 30.4 |
| करनाल | 11 | 26.6 |
| कुरुक्षेत्र | 11.8 | 24.7 |
| नारनौल | 10 | 30 |
| पानीपत | 11.4 | 27.5 |
| रोहतक | 11.2 | 24.7 |
| सिरसा | 14.2 | 31 |
यह भी पढ़ें- Haryana Weather News: हरियाणा में बढ़ी ठंड, हिसार में तापमान 8 डिग्री पहुंचा; कई शहरों की खराब हुई हवा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।