Move to Jagran APP

Rainy Season: मानसून की बारिश में हरियाणा ने पंजाब को पछाड़ा, सामान्य से 29 फीसद अधिक, देखने को मिला साइक्लोनिक सर्कुलेशनों का असर

हरियाणा के चार शहर तो पंजाब के 12 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अभी भी पंजाब में सामान्य से पांच फीसद कम बारिश हो रखी है। पंजाब और हरियाणा में अक्सर एक जैसे ही मौसमी सिस्टम बनते हैं।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 12:09 PM (IST)
हरियाणा में पंजाब से अधिक हुई बारिश।

हिसार, वैभव शर्मा। हरियाणा ने इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश ने पड़ौसी राज्य पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि हरियाणा के चार शहर तो पंजाब के 12 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अभी भी पंजाब में सामान्य से पांच फीसद कम बारिश हो रखी है। जबकि हरियाणा में अभी तक सामान्य से 29 फीसद अधिक बारिश अभी तक हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष के दक्षिण पश्चिम मानसून को देखें तो दोनों ही राज्यों में बारिश सामान्य से कम थी।पंजाब और हरियाणा में अक्सर एक जैसे ही मौसमी सिस्टम बनते हैं। मगर दोनों ही राज्यों में बारिश का आंकड़ा कुछ और ही स्थिति बयां कर रहा है।

loksabha election banner

हरियाणा और पंजाब में मानसून की तुलनात्मक स्थिति

कितने शहरों में सामान्य से कम बारिश

पंजाब- 12

हरियाणा- 4

कितने शहरों में सामान्य से अधिक बारिश

पंजाब- 10

हरियाणा- 19

सबसे अधिक बारिश वाला जिला

पंजाब- कपूरथला- 169 एमएम

हरियाणा- झज्जर- 99 एमएम

सबसे कम बारिश वाला जिला

पंजाब- फाजिल्का- -47 एमएम

हरियाणा- पंचकूला- -43 एमएम

दक्षिण पश्चिम मानसून में अभी तक बारिश

राज्य  सामान्य बारिश- बारिश हुई- कितने फीसद अधिक या कम

पंजाब- 457.6- 436.1- -5

हरियाणा- 439.4- 566.6- 29

कितने जिले रेड जोन में

पंजाब- 5 (बरनाला, संगरुर, मानसा, फाजिल्का, मोहाली)

हरियाणा- 2 (अंबाला, पंचकूला)

पिछले वर्ष दोनों राज्यों में मानसून की यह रही थी स्थिति

राज्य- बारिश- औसत बारिश- सामान्य से कम बारिश फीसद में

पंजाब- 387.6- 467.3- -17.1

हरियाणा- 376.1- 438.6- -14

आगे मौसम में क्या रहेगी स्थिति

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाब के क्षेत्र व साथ में राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने व अरब सागर से भी नमी वाली हवा आने की संभावना से हरियाणा में मौसम 27 सितम्बर तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इन मौसमी सिस्टम से हरियाणा राज्य में 26-27 सितम्बर को बीच-बीच में बादलवाई व हवा और गरज चमक के साथ कहीं -कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.