हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बिगड़ेगा मौसम का हाल; 7 से 12 अक्टूबर तक झमाझम बरसेंगे मेघ
हरियाणा में 7 से 12 अक्टूबर के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। इस ...और पढ़ें

हरियाणा में जल्द होगी बारिश।
HighLights
7 से 12 अक्टूबर तक हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान
तापमान में गिरावट से गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
जागरण संवाददाता, हिसार। अक्टूबर आ गया है और अभी तक गर्मी बरकरार है। हालांकि गर्मी के सितम से कुछ निजात जरूर मिली है लेकिन सूरज की तपिश अभी भी पसीने छुड़ा रही है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में मौसम के मिजाज को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है।
पश्चिमी खुश्क हवाओं के कारण हरियाणा राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले चार पांच दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस व रात्रि तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
जल्द बरसेंगे मेघ
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 से 12 अक्टूबर के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के असर से हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
7 से 9 अक्टूबर तक उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार
पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्टूबर को पहाड़ियों की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर के दौरान विशेषकर उत्तरी हरियाणा में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
राज्य के बाकी जिलों और दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
दूसरा पश्चिमी विक्षोभ लाएगा तापमान में गिरावट
वहीं दूसरा विक्षोभ 9 अक्टूबर को सक्रिय होगा, जिसके असर से 10 से 12 अक्टूबर के दौरान हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।
बारिश के इस स्पेल के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के रोहतक में दिल्ली के प्रेमी जोड़े की हत्या: दोस्तों पर लगा कत्ल और सबूत मिटाने का आरोप
