Move to Jagran APP

Haryana Monsoon News: हरियाणा में अगले चार दिनों में फिर बनेगी मानसून ब्रेक की स्थिति, हिमालय की तलहटियों में गई मानसूनी हवा

मौसम परिवर्तन से हरियाणा में 27 अगस्त तक आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहने बीच- बीच में आंशिक बादल तथा हल्की गति से पाश्चिमी हवा चलने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 10:59 AM (IST)
Haryana Monsoon News: हरियाणा में अगले चार दिनों में फिर बनेगी मानसून ब्रेक की स्थिति, हिमालय की तलहटियों में गई मानसूनी हवा
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है

जागरण संवाददाता, हिसार। बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाब के क्षेत्र व साथ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मानसूनी हवा की सक्रियता बढ़ने से राज्य में 20 अगस्त से 23 अगस्त के दौरान राज्य के उत्तर व दक्षिण क्षेत्रों के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई मगर राज्य के पाश्चिमी जिलों में बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मानसून की टर्फ रेखा अब बीकानेर, भिवानी, दिल्ली, बरेली, गोरखपुर, दरभंगा, उत्तर पूर्व असम तक बनी हुई है जिसका पाश्चिमी छोर अगले 24 घंटों में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना को देखते हुए राज्य में मानसूनी हवा थोड़ी कमजोर हो जाने से मानसून ब्रेक की सिथति अगले चार दिनों तक बनने की संभावना बन रही है।

loksabha election banner

इस बदलाव से यह पड़ेगा प्रभाव

इस मौसम परिवर्तन से हरियाणा में 27 अगस्त तक आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहने, बीच- बीच में आंशिक बादल तथा हल्की गति से पाश्चिमी हवा चलने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून जून से शुरू होकर जुलाई और अगस्त पूरा कर रहा है। ऐसे में फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल में अधिक बारिश हुई है। वहीं अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक, यमुनानगर में अभी भी सामान्य से कम बारिश है।

पिछले साल दक्षिण पश्चिम मानसून में ही थी बारिश की स्थिति

- 22 जिलों में से आठ जिलों में सामान्य बारिश हुई।

- तीन जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई।

- 10 जिलों में बारिश काफी कम दर्ज की गई।

- सबसे अधिक पंचकूला में 65 फीसद बारिश कम हुई थी।

- रोहतक में 57 फीसद तो भिवनी में 45 फीसद बारिश कम दर्ज की गई थी।

- सबसे अधिक सिरसा में 43 फीसद बारिश हुई।

- कैथल में 35 और करनाल में 29 फीसद अधिक बारिश हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.