Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: शादी में हर्ष फायरिंग हुई तो हरियाणा की खाप लगाएंगी जुर्माना, बहिष्कार का भी किया एलान

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 10:19 AM (IST)

    हरियाणा की खाप पंचायतों ने शादियों में हाने वाले हुड़दंग और हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर सख्त रुख दिखाया है। खापों ने इस पर रोक लगाने का एलान किया है। चरखी दादरी में हर्ष फायरिंग से 14 वर्षीय किशोरी की जान चली गई थी। इसके अलावा आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। खाप पंचायतें इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाएगी।

    Hero Image
    शादी समारोहों में हुड़दंग और हर्ष फायरिंग पर हरियाणा की खापों का सख्त रुख

    जागरण टीम, हिसार/चरखी दादरी/पलवल। शादी समारोह के दौरान होने वाले हुड़दंग और हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर हरियाणा की खापों ने नाराजगी प्रकट की है। दरअसल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में पानीपत, जींद और चरखी दादरी में ऐसे घटनाएं हुई हैं कि जिनमें हर्ष फायरिंग के दौरान जानी माल के अलावा मासूमों के दिव्यांग होने तक का दंश झेलना पड़ा है। चरखी दादरी में पिछले दिनों 14 वर्षीय किशोरी की जान चली गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन खाप पंचायतों ने लिया फैसला

    इस मामले में अब चरखी दादरी की सर्वजातीय खाप अठगामा घसौला और सर्वजातीय खाप फोगाट महापंचायत ने शादियों में हर्ष फायरिंग पर रोकने लगाने का एलान किया है।

    वहीं पलवल में रविवार को हुए राष्ट्रीय स्तरीय गुर्जर महासम्मेलन में भी हर्ष फायरिंग के अलावा शादी समारोह में आतिशबाजी तक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई।

    आमजन के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे। सर्वजातीय अठगामा घसौाला खाप के प्रधान पूर्व सरपंच रणवीर घसौला ने कहा कि खाप की ओर से युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास किया जाएगा।

    नियम तोड़ने वालों को किया जाएगा बहिष्कार

    वहीं, विवाह शादियों व समारोह में हथियार व शस्त्र ले जाने व प्रयोग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का पूर्ण समर्थन किया। नियम तोड़ने पर जुर्माना और बहिष्कार तक का फैसला लिया जाएगा।

    सर्वजातीय खाप फोगाट के नवनियुक्त प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि खापों ने हमेशा सामाजिक सोहार्द के साथ कुरीतियों पर अपने निर्णय लिए हैं।

    पलवल में गुर्जर समाज सर्व संगठन व सभा एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि शादी में हर्ष फायरिंग के साथ आतिशबाजी तक के खिलाफ गुर्जर समाज को जागरूक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Good News: अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, नायब सरकार ने HC में दिया भरोसा, दो सप्ताह के अंदर जारी करेंगे नियुक्ति पत्र

    सर्वजातीय खाप फोगाट महापंचायत में खाप की नई कार्यकारिणी गठित

    दादरी के हीरा चौक के समीप स्थित बाबा स्वामी दयाल धाम पर रविवार को सर्वजातीय खाप फोगाट, गांव झींझर व गांव फोगाट की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता खाप फोगाट के नवनियुक्त प्रधान सुरेश फोगाट ने की। यह महापंचायत गत एक दिसंबर को सुरेश फोगाट को सर्वजातीय खाप फोगाट के प्रधान चुने जाने के बाद आयोजित पहली महत्वपूर्ण बैठक थी।

    महापंचायत में खाप के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। महापंचायत में ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर करीब दो घंटे तक मंथन के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

    कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों में उप प्रधान कलासिंह गांव ढाणी फोगाट, सचिव कुलदीप फोगाट पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, सह सचिव सोमवीर फोगाट मोड़ी, कोषाध्यक्ष राजवीर फोगाट टिकान, प्रवक्ता देवेंद्र उर्फ लीला गांव समसपुर तथा कानूनी सलाहकार रविंद्र फोगाट दादरी को चयनित किया गया।

    यह भी पढ़ें- विजय दिवस 2024: जीत में अहम भूमिका निभाई थी अंबाला की खड़गा कोर, मेजर विजय रतन ने दिया था सर्वोच्च बलिदान

    comedy show banner
    comedy show banner