हरियाणा में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, रात में लुढ़का पारा तो दिन में जहरीली हुई हवा; महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है, महेंद्रगढ़ में पारा 9.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, धारूहेड़ा 305 एक्यूआइ के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा।
-1795315653843_m.webp)
हरियाणा में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार। फोटो जागरण
HighLights
महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
धारूहेड़ा 305 एक्यूआइ के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर।
हरियाणा के कई शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में सर्दी का असर रात के तापमान पर दिखाई देने लगा है। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान गिरकर 9.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दूसरी ओर दिन के समय वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है।
शनिवार शाम चार बजे जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) के आंकड़ों में धारूहेड़ा 305 के साथ प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर रहा। मानेसर में एक्यूआइ 286 और भिवानी में 277 दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।
महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 9.1 डिग्री तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर बढ़ा रही है। रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। वहीं, प्रदूषण के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। खासकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों में प्रदूषण का स्तर अधिक दर्ज किया गया है।
हिसार में एक्यूआइ 233
शनिवार शाम चार बजे जारी पिछले 24 घंटे के औसत आंकड़ों में धारूहेड़ा का एक्यूआइ 305 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
मानेसर में 286, भिवानी में 277, बहादुरगढ़ में 262, सिरसा में 256 और गुरुग्राम में 255 एक्यूआइ दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। हिसार का एक्यूआइ 233 दर्ज किया गया। नारनौल में 237 और पंचगांव में 229 एक्यूआइ रहा।
प्रदेश के 23 निगरानी वाले शहरों में से 12 शहरों का एक्यूआइ 200 से ऊपर रहा। वहीं फरीदाबाद, मंडीखेड़ा और सोनीपत में भी एक्यूआइ 190 से अधिक दर्ज किया गया। अंबाला, पलवल और पंचकूला में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।