विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस का बड़ा दांव, आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश बनाए गए पार्टी के OBC विभाग के नए प्रदेश अध्यक्ष

Published: Tue, 19 May 2026 02:19 PM (IST)

आदमपुर से कांग्रेस विधायक चंद्र प्रकाश को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विधायक चंद्र प्रकाश बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष (फोटो: जागरण)

विधायक चंद्र प्रकाश बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष (फोटो: जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आदमपुर। आदमपुर से कांग्रेस विधायक चंद्र प्रकाश को हरियाणा कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

पूर्व आईएएस अधिकारी रहे चंद्र प्रकाश वर्तमान में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आने के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति में तेजी से अपनी पहचान बनाई।

उन्हें संगठन और प्रशासन दोनों का अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है। कांग्रेस नेतृत्व ने ओबीसी वर्ग में पार्टी की पकड़ मजबूत करने और सामाजिक समीकरण साधने के उद्देश्य से उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

बिश्नोई परिवार के गढ़ में लगाई थी सेंध

हरियाणा की राजनीति में आदमपुर सीट का विशेष महत्व माना जाता है। लंबे समय तक यह क्षेत्र भजनलाल परिवार की राजनीतिक कर्मभूमि रहा है। चंद्र प्रकाश ने यहां से चुनाव जीतकर कांग्रेस को नई मजबूती दी थी। शांत स्वभाव, प्रशासनिक अनुभव और जमीनी संपर्क के कारण वे संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कुलदीप बिश्नोई के वीडियो पर मोहन लाल बडौली की आपत्ति, बोले- जारी होगा नोटिस; पूर्व सांसद का पलटवार- BJP को चलना सिखाया

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की राजनीति आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने अनुभवी और प्रशासनिक पृष्ठभूमि वाले चेहरे पर दांव लगाकर स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी ओबीसी वर्ग में अपना जनाधार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।